NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: LSG ने SRH को हराते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    IPL 2025: LSG ने SRH को हराते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स 
    LSG ने दर्ज की पहली जीत (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: LSG ने SRH को हराते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स 

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 27, 2025
    11:02 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 7वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 5 विकेट से हराते हुए इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की।

    राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हुए मैच में SRH ने पहले खेलते हुए 190/9 का स्कोर बनाया।

    जवाब में LSG ने निकोलस पूरन (70) की पारी की मदद से 17वें ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    इस तरह से रहा रोचक मुकाबला 

    SRH को अभिषेक (6) और ईशान (0) के रूप में शुरुआती झटके लगे।

    इसके बाद ट्रेविस हेड (47) और नितीश रेड्डी (32) ने पारी को स्थिरता प्रदान की। वहीं मध्यक्रम में अनिकेत वर्मा ने 13 गेंदों पर 36 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।

    जवाब में एडेन मार्करम (1) के जल्दी आउट होने के बाद पूरन और मिचेल मार्श (52) ने मोर्चा संभाला और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

    शार्दुल 

    शार्दुल ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 

    ठाकुर ने नई गेंद से अच्छी गेंदबाजी की।

    उन्होंने अपने दूसरे ओवर में अभिषेक शर्मा (6) और ईशान किशन (0) को लगातार गेंदों पर आउट किया। इसके बाद आखिरी ओवरों के दौरान गेंदबाजी करते हुए उन्होंने अभिनव मनोहर (2) और मोहम्मद शमी को पवेलियन की राह दिखाई।

    इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपने 4 ओवर में 34 रन दिए। यह उनके IPL करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बन गया है।

    उपलब्धि 

    शार्दुल ने पूरे किए 100 IPL विकेट

    ठाकुर ने अपने अब तक के IPL करियर में 97 मैचों में 29.22 की औसत और 9.21 की इकॉनमी रेट के साथ 100 विकेट लिए हैं।

    आज उन्होंने दूसरी बार IPL के किसी मैच में 4 विकेट लिए हैं।

    दूसरी तरफ बल्लेबाजी में उन्होंने एक अर्धशतक की मदद से 307 रन बनाए हैं।

    ठाकुर ने IPL 2024 में 9 मैच खेले, जिसमें 61.80 की बेहद खराब औसत के साथ सिर्फ 5 विकेट लिए थे।

    पूरन 

    पूरन ने इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक लगाया

    LSG 191 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी। जवाब में सिर्फ 4 रन पर टीम को पहला झटका लगा।

    इसके बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए पूरन ने सिर्फ 18 गेंदों का सामना करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वह 26 गेंदों में 70 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 6 चौके और 6 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 269.23 की रही।

    मिचेल मार्श के साथ उन्होंने 43 गेंदों में 116 रन की साझेदारी निभाई।

    मार्श 

    मार्श ने टी-20 क्रिकेट में अपने 4,500 रन पूरे किए

    मार्श सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे थे। उन्होंने 31 गेंदों का सामना किया और 52 रन बनाए।

    उनके बल्ले से 7 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 167.74 की रही। इस खिलाड़ी ने पहली गेंद से ही आक्रमक बल्लेबाजी की और पूरन के साथ एक कमाल की साझेदारी निभाते हुए मैच को LSG की पकड़ में ला दिया।

    उन्होंने अपने टी-20 करियर में 4,500 रन भी पूरे किए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    लखनऊ सुपर जायंट्स

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    IPL 2025

    CSK बनाम MI: रचिन रविंद्र ने IPL में लगाया अपना दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2025: नूर अहमद की घातक गेंदबाजी से हारी मुंबई इंडियंस, जानिए उनका प्रदर्शन और आंकड़े  नूर अहमद
    IPL 2025: हरभजन सिंह ने जोफ्रा आर्चर को लेकर की नस्लीय टिप्पणी? जानिए पूरा मामला हरभजन सिंह
    IPL 2025: GT बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  गुजरात टाइटंस

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2025 के तीसरे मैच में CSK ने MI को हराया, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स  IPL 2025
    IPL में सबसे कम गेंदों में 1,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों पर एक नजर मुंबई इंडियंस
    IPL में मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर नजर मुंबई इंडियंस

    क्रिकेट समाचार

    IPL इतिहास में इन चुनिंदा गेंदबाजों ने एक पारी में किए हैं 2 मेडन ओवर  IPL रिकॉर्ड्स
    IPL 2025: GT और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  IPL 2025
    IPL 2025: GT बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: LSG के मिचेल मार्श और निकोलस पूरन ने DC के खिलाफ लगाए अर्धशतक IPL 2025

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    DC बनाम LSG: ट्रिस्टन स्टब्स ने जड़ा IPL 2024 में अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े IPL 2024
    DC बनाम LSG: निकोलस पूरन ने लगाया IPL 2024 में अपना दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े IPL 2024
    IPL 2024: DC ने LSG को हराते हुए दर्ज की अपनी 7वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    DC बनाम LSG: अरशद खान ने लगाया IPL करियर का पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े IPL 2024
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025