NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / SRH ने हासिल किया IPL इतिहास का दूसरा सर्वोच्च लक्ष्य, PBKS को 8 विकेट से हराया
    अगली खबर
    SRH ने हासिल किया IPL इतिहास का दूसरा सर्वोच्च लक्ष्य, PBKS को 8 विकेट से हराया
    SRH ने धमाकेदार जीत दर्ज की (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    SRH ने हासिल किया IPL इतिहास का दूसरा सर्वोच्च लक्ष्य, PBKS को 8 विकेट से हराया

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 12, 2025
    11:22 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 8 विकेट से हराकर इस संस्करण में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है।

    वहीं, PBKS को IPL 2025 में ये दूसरी हार मिली है। मैच में SRH ने 246 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य 18.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। IPL इतिहास में यह दूसरा सबसे सफल रन चेज है।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डाल लेते हैं।

    लेखा-जोखा

    मैच का लेखा-जोखा 

    मैच में PBKS ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। PBKS के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 82 रन की धमाकेदार पारी खेली। उनके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 23 गेंदों में 42 रन बनाए।

    जवाब में SRH को ट्रेविस हेड (66) और अभिषेक शर्मा (141) ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। इन दोनों की पारियों के दम पर 246 रन का लक्ष्य एकदम छोटा लगने लगा।

    SRH को लक्ष्य हासिल करने में कोई भी परेशानी नहीं हुई।

    सफल

    IPL के इतिहास में सबसे सफल रन चेज 

    IPL इतिहास का सबसे सफल रन चेज PBKS ने किया था। IPL 2024 में पहले बल्लेबाजी करते हुए KKR ने 261/6 का स्कोर बनाया था। जवाब में PBKS ने 18.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया था।

    जॉनी बेयरस्टो ने 48 गेंदों में 108* रन की पारी खेली थी।

    तीसरा सबसे सफल रन चेज राजस्थान रॉयल्स (RR) ने PBKS के ही खिलाफ किया था। उसने IPL 2020 में 224 रन का लक्ष्य 19.3 ओवर में हासिल कर लिया था।

    अर्धशतक

    ऐसी रही कप्तान अय्यर की पारी 

    अय्यर नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए और सिर्फ 36 गेंदों का सामना करते हुए 82 रन बना दिए। उनके बल्ले से 6 चौके और 6 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 227.78 की रही।

    ये इस संस्करण उनका तीसरा और IPL का 24वां अर्धशतक रहा।

    नेहाल वढेरा के साथ अय्यर ने सिर्फ 40 गेंदों में 73 रन जोड़ दिए। इसके अलावा उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल के साथ 18 गेंदों में 37 रन की साझेदारी निभाई।

    शर्मनाक

    मोहम्मद शमी के नाम आया ये शर्मनाक रिकॉर्ड 

    मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में 18.80 की इकॉनमी से 75 रन लुटाए और कोई विकेट नहीं चटका पाए। PBKS के बल्लेबाजों ने उनकी जमकर धुनाई की।

    इसके साथ वह IPL इतिहास की एक पारी में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में मोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है।

    मोहित ने IPL 2024 में गुजरात टाइटंस (GT) की ओर से दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 4 ओवर में 73 रन लुटाए थे।

    पारी

    ट्रेविस हेड की धमाकेदार पारी पर एक नजर 

    हेड ने 37 गेंदों का सामना किया और 66 रन बनाए। उनके बल्ले से 9 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 178.38 की रही।

    ये उनके IPL करियर का 7वां अर्धशतक रहा। उन्होंने IPL 2025 में दूसरा अर्धशतक लगाया है। इस संस्करण में उन्होंने 6 मुकाबले खेले हैं। इसकी 6 पारियों में 35.66 की औसत और 186.08 की स्ट्राइक रेट से 214 रन बनाए हैं।

    IPL में हेड ने कुल 31 मैच में 986 रन बनाए हैं।

    इतिहास

    अभिषेक ने रचा इतिहास 

    अभिषेक ने 55 गेंदों का सामना किया और 141 रन बनाए। उनके बल्ले से 14 चौके और 10 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 256.36 की रही।

    अभिषेक IPL के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ा है।

    राहुल ने पंजाब के लिए खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ IPL 2020 में 132* रन बनाए थे। अभिषेक SRH के लिए सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बने।

    रन चेज

    अभिषेक ने बनाया IPL इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर 

    अभिषेक ने IPL के इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया। उन्होंने क्विंटन डिकॉक का रिकॉर्ड तोड़ा। डिकॉक ने KKR के खिलाफ IPL 2022 में 140* रन की पारी खेली थी।

    अभिषेक के आगे अब सिर्फ ब्रेडन मैकुलम और क्रिस गेल हैं।

    मैकुलम ने IPL 2008 में RCB के खिलाफ 158* रन बनाए थे। वहीं, गेल ने RCB के लिए खेलते हुए IPL 2013 में 175* रन की पारी खेली थी।

    रन चेज

    अभिषेक ने ये रिकॉर्ड्स भी किए अपने नाम 

    रन चेज करते हुए अभिषेक ने IPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया है। उन्होंने मार्कस स्टोइनिस का रिकॉर्ड तोड़ा है।

    स्टोइनिस ने IPL 2024 में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ 124* रन बनाए थे। अभिषेक ने IPL के इतिहास का 5वां सबसे तेज शतक भी लगाया।

    पहले स्थान पर गेल हैं, जिन्होंने 30 गेंदों में शतक जड़ा था। अभिषेक के बल्ले से भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भी टी-20 में सबसे बड़ी पारी (135) निकली है।

    अंक तालिका

    अंक तालिका पर एक नजर 

    इस हार के बाद अंक तालिका में PBKS छठे स्थान पर पहुंच गई है। उसके अब 5 मैच में 6 अंक हैं।

    वहीं, SRH 4 अंक के साथ 8वें स्थान पर है। उसने अब तक 6 मैच खेले हैं और उसे 2 में जीत मिली है। 4 मैच में 4 जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स (DC) पहले स्थान पर बनी हुई है। उनके 8 अंक हैं।

    गुजरात टाइटंस (GT) 4 जीत और 2 हार के साथ दूसरे स्थान पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    सनराइजर्स हैदराबाद
    पंजाब किंग्स
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    IPL 2025

    IPL इतिहास में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL के इतिहास में ये बल्लेबाज हुए हैं 99 रन पर आउट, जानिए आंकड़े  विराट कोहली
    IPL इतिहास में RCB के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन  महेंद्र सिंह धोनी

    सनराइजर्स हैदराबाद

    IPL 2025: LSG ने SRH को दी शिकस्त, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स  IPL 2025
    IPL 2025: SRH बनाम LSG मुकाबले में ये खिलाड़ी बना 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL पारी में सर्वाधिक बार 6 या उससे अधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों पर नजर  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: DC बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  दिल्ली कैपिटल्स

    पंजाब किंग्स

    IPL 2025: PBKS ने GT को हराकर किया विजयी आगाज, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: जोस बटलर ने PBKS के खिलाफ जड़ा 5वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS बनाम GT के मुकाबले में ये खिलाड़ी बना 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2025: RCB बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: RCB बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के रोचक आंकड़े  IPL 2025
    IPL के इतिहास में अब तक ये खिलाड़ी हुए हैं 'रिटायर्ड आउट' IPL 2025
    IPL 2025: GT ने RR को हराते हुए लगातार चौथी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025