
IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 60वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना 18 मई को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में होगा।
मौजूदा सीजन में अब तक GT ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम की सफलता में शुभमन गिल की अहम भूमिका रही है।
अच्छी फॉर्म में चल रहे गिल DC के खिलाफ भी रन बनाना चाहेंगे।
उनके DC के खिलाफ आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
DC
DC के खिलाफ खराब रहा है गिल का प्रदर्शन
क्रिकइंफो के अनुसार, गिल ने DC के खिलाफ 15 मैचों में 26.20 की मामूली औसत और 127.81 की स्ट्राइक रेट से 393 रन बनाए हैं।
इस बीच उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं। गिल DC के खिलाफ अपने पिछले 4 मैचों में से प्रत्येक में 10 से कम स्कोर पर आउट हुए थे और उनके खिलाफ उनका आखिरी अर्धशतक 2022 में आया था।
IPL 2025 की पहली भिड़ंत में उन्होंने 9 गेंदों पर 7 रन बनाए थे।
जानकारी
अरुण जेटली स्टेडियम में खराब रहा है गिल का प्रदर्शन
गिल का अरुण जेटली स्टेडियम में IPL रिकॉर्ड भी बहुत खराब है। उन्होंने इस मैदान पर 4 मैचों में 15.25 की औसत से सिर्फ 61 रन बनाए हैं। इस मैदान पर वह कोई अर्धशतक नहीं लगा सके हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 37 रन है।
आंकड़े
DC के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ गिल के आंकड़े
गिल ने IPL में अक्षर पटेल के खिलाफ 141.17 की स्ट्राइक रेट से 72 रन बनाए हैं। दूसरी तरफ अक्षर इस बल्लेबाज का विकेट हासिल नहीं कर सके हैं।
चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के खिलाफ गिल ने बिना आउट हुए सिर्फ 11 गेंदों पर 20 रन बनाए हैं।
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन के खिलाफ गिल ने 139.39 की स्ट्राइक रेट से 46 रन बनाए हैं।
करियर
शानदार रहा है गिल का IPL करियर
गिल ने साल 2018 में SRH के खिलाफ ही अपने IPL करियर का आगाज किया था।
वह अब तक 114 मैच खेले हैं, जिसकी 111 पारियों में लगभग 39.20 की औसत और 137.77 की स्ट्राइक रेट के साथ 3,724 रन बनाने में कामयाब रहे हैं।
उनके बल्ले से 4 शतक और 25 अर्धशतक निकले हैं। इस बीच सर्वश्रेष्ठ स्कोर 129 रन का रहा है।
वह इस लीग में अब तक 100 से अधिक छक्के भी जड़ चुके हैं।