NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: RCB ने जीता अपना पहला खिताब, फाइनल में PBKS को हराया
    अगली खबर
    IPL 2025: RCB ने जीता अपना पहला खिताब, फाइनल में PBKS को हराया
    रोचक रहा फाइनल मुकाबला (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: RCB ने जीता अपना पहला खिताब, फाइनल में PBKS को हराया

    लेखन अंकित पसबोला
    Jun 03, 2025
    11:34 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराते हुए खिताब पर कब्जा जमाया।

    नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए मैच में RCB ने पहले खेलते हुए 190/9 का स्कोर बनाया। जवाब में PBKS की टीम पूरे ओवर खेलने के बावजूद 184/7 का स्कोर ही बना सकी।

    यह लीग इतिहास में RCB का पहला खिताब है।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    इस तरह से रहा फाइनल मुकाबला 

    फिल सॉल्ट (16) का विकेट जल्दी गिरने के बाद विराट कोहली (43) और मयंक अग्रवाल (24) ने पारी को संभालने का प्रयास किया।

    वहीं, रजत पाटीदार (26), लियाम लिविंगस्टोन (25) और जितेश शर्मा (24) ने छोटी मगर प्रभावशाली पारी खेलकर टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।

    जवाब में प्रियांशु आर्य (24) और प्रभसिमरन सिंह (26) और श्रेयस अय्यर (1) जल्दी आउट हुए। इसके बाद जोश इंग्लिस (39) और शशांक (61*) ने संघर्ष किया, जो जीत के लिए नाकाफी साबित हुआ।

    कोहली

    PBKS के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने कोहली 

    कोहली ने 35 गेंदों में 43 रन बनाए। वह अपने अर्धशतक को पूरा करने से चूक गए।

    हालांकि, इस पारी के दौरान वह PBKS के खिलाफ सर्वाधिक रन वाले बल्लेबाज बने हैं।

    कोहली ने PBKS के खिलाफ 1,159 रन बनाए हैं।

    वार्नर ने IPL में PBKS के खिलाफ 26 मैचों में कुल 1,134 रन बनाए थे। उनकी औसत 49.30 की रही थी। उनके बल्ले से PBKS के खिलाफ 13 अर्धशतक निकले थे।

    चौके 

    IPL इतिहास में सर्वाधिक चौके लगाने वाले खिलाड़ी बने कोहली 

    कोहली ने अपनी आज की पारी में 3 चौके लगाए। वह अब IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज बने हैं।

    कोहली के नाम अब IPL में 771 चौके हो गए हैं।

    इस मामले में शिखर धवन (768) दूसरे, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर (663) तीसरे, मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (640) चौथे और कोलकाता नाइड राइडर्स (KKR) के कप्तान अजिंक्य रहाणे (514) 5वें पायदान पर हैं।

    मयंक 

    मयंक अग्रवाल ने पूरे किए 5,000 टी-20 रन 

    नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए आए मयंक ने 18 गेंदों में 24 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के भी शामिल थे।

    इस बीच पारी का 12वां रन बनाते ही उन्होंने अपने टी-20 करियर में 5,000 रन पूरे किए।

    इसके साथ-साथ उन्होंने IPL में अपने 100 छक्के भी पूरे किए।

    टी-20 क्रिकेट में इस अनुभवी बल्लेबाज के अब 5,012 रन हो गए हैं। इस बीच उन्होंने 2 शतक और 28 अर्धशतक लगाए हैं।

    प्रभसिमरन 

    प्रभसिमरन के लिए शानदार रहा सीजन

    पारी की शुरुआत करने आए प्रभसिमरन ने 22 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से 26 रन बनाए।

    उन्होंने IPL 2025 में 17 मैचों में 32.29 की औसत और 160.52 की स्ट्राइक रेट के साथ 549 रन बनाए। इस बीच उन्होंने 91 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 4 अर्धशतक लगाए।

    वह किसी एक सीजन में चौथे सर्वाधिक रन बनाने वाले अनकैप्ड बल्लेबाज बने। उन्होंने 30 छक्के भी लगाए।

    अर्शदीप 

    अर्शदीप और जैमीसन ने लिए 3-3 विकेट 

    अर्शदीप ने अपने 4 ओवर के कोटे में 40 रन देते हुए 3 सफलताएं हासिल की।

    उन्होंने क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार और रोमारियो शेफर्ड के विकेट लिए। दिलचस्प रूप से उन्होंने अपने आखिरी ओवर के दौरान तीनों विकेट चटकाए थे।

    काइल जैमीसन ने अपने 4 ओवर में 48 रन देते हुए ये 3 विकेट लिए। मौजूदा सीजन में उन्होंने 4 मैचों में 29.40 की औसत से 5 विकेट लिए।

    जानकारी

    शशांक ने लगाया अर्धशतक 

    PBKS के मध्यक्रम के बल्लेबाज शशांक सिंह ने अपनी टीम से हारी हुई लड़ाई लड़ी। उन्होंने 30 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 6 छक्के लगाए।

    प्रियांश 

    प्रियांश आर्य ने बनाया ये रिकॉर्ड 

    प्रियांश आर्य फाइनल में बड़ी पारी नहीं खेल सके। वह 22 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए।

    IPL 2025 में उन्होंने 17 पारियों में 27.94 की औसत और 179.24 की स्ट्राइक रेट के साथ 475 रन बनाए। अपने इस डेब्यू सीजन में उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक भी लगाए।

    वह डेब्यू सीजन में सर्वाधिक रन वाले भारतीय बल्लेबाज बने। उन्होंने इस मामले में देवदत्त पडिक्कल (473 रन, 2020) का रिकॉर्ड तोड़ा।

    जानकारी

    RCB ने जीता पहला खिताब 

    RCB ने पहली बार खिताब जीता है। इससे पहले RCB की टीम 2009, 2011 और 2016 में फाइनल में पहुंची थी लेकिन कभी खिताब नहीं जीत सकी थी। वहीं, PBKS का यह दूसरा फाइनल था और दोनों ने उन्हें हार मिली है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    पंजाब किंग्स
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    क्या होते हैं डायमंड कट अलॉय व्हील्स? जानिए इनके फायदे और नुकसान  कार
    इन छोटी-छोटी गलतियों से बर्बाद हो सकता है आपका वित्तीय भविष्य पर्सनल फाइनेंस
    जनगणना को लेकर इंतजार खत्म, 1 मार्च 2027 से जाति के साथ होगी गिनती जनगणना
    प्रधानमंत्री दिखाएंगे जम्मू-कश्मीर की पहली वंदे भारत को हरी झंडी; क्या-क्या सुविधाएं, कितना आसान होगा सफर? नरेंद्र मोदी

    IPL 2025

    IPL प्लेऑफ में पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए गए सबसे छोटे स्कोर पर एक नजर  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL के फाइनल मुकाबलों में कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  विराट कोहली
    IPL इतिहास में RCB के खिलाफ ये कप्तान रहे हैं सबसे सफल, जानिए उनके आंकड़े  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL के फाइनल मुकाबलों में कैसा रहा है RCB का प्रदर्शन? रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    IPL 2025: LSG बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: LSG बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: PBKS ने MI को हराते हुए क्वालीफायर-1 में स्थान सुनिश्चित किया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    LSG बनाम RCB: मिचेल मार्श ने जड़ा IPL 2025 का छठा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    पंजाब किंग्स

    PBKS बनाम MI: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा IPL 2025 में 5वां अर्धशतक, बनाए खास रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: प्रियांश आर्य ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने MI को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: जोश इंग्लिस ने जड़ा पहला अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे'  इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2025 में कैसा रहा SRH के कप्तान पैट कमिंस का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    वनडे क्रिकेट: बिना किसी शतक के इन टीमों ने बनाए हैं सबसे बड़े स्कोर  वनडे क्रिकेट
    IPL 2025: हेनरिक क्लासेन का इस संस्करण में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  हेनरिक क्लासेन
    GT बनाम MI: रोहित शर्मा ने IPL में पूरे किए 7,000 रन, 300 छक्के भी जड़े  रोहित शर्मा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025