NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
    दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 31, 2025
    02:04 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के क्वालीफायर-2 मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से 1 जून को होगा।

    इस मुकाबले को हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर होगी, जबकि जीतने वाली टीम फाइनल में प्रवेश करेगी।

    बता दें कि लीग स्टेज के बाद PBKS पहले और MI की टीम चौथे स्थान पर रही थी।

    इस बीच इन दोनों टीमों के एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    हेड-टू-हेड

    दोनों टीमों के बीच बराबरी का रहा है मुकाबला 

    PBKS और MI के बीच अब तक 33 मुकाबले खेले गए हैं।

    इनमें से 17 में MI को जीत मिली है, जबकि 16 मैच PBKS ने अपने नाम किए हैं।

    इस संस्करण दोनों टीमों के बीच सिर्फ 1 मुकाबला खेला गया था। उस मुकाबले को PBKS ने 7 विकेट से जीता था।

    IPL 2024 में भी दोनों टीमों के बीच सिर्फ 1 मुकाबला खेला गया था। उस मैच को MI ने 9 रन से अपने नाम किया था।

    प्रमुख

    MI के प्रमुख खिलाड़ियों का PBKS के खिलाफ प्रदर्शन 

    रोहित शर्मा ने PBKS के खिलाफ 31 पारियों में 32.30 की औसत और 139.52 की स्ट्राइक रेट से 872 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 8 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 79* रन रहा है।

    सूर्यकुमार यादव ने PBKS के खिलाफ 19 पारियों में 31.22 की औसत 155.68 की स्ट्राइक रेट से 562 रन अपने नाम किए हैं।

    जसप्रीत बुमराह ने PBKS के विरुद्ध 17 मैचों में 16.79 की औसत के साथ 24 विकेट लिए हैं।

    बल्लेबाजी

    PBKS के प्रमुख खिलाड़ियों का MI के खिलाफ प्रदर्शन 

    श्रेयस अय्यर ने MI के खिलाफ 19 पारियों में 27.60 की औसत और 118.29 की स्ट्राइक रेट के साथ 414 रन बनाए हैं।

    उन्होंने इस दौरान 6 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 83 रन रहा है।

    प्रियांश आर्य ने इस टीम के खिलाफ एकमात्र पारी में 62 की औसत 177.14 की स्ट्राइक रेट के साथ 62 रन अपने नाम किए हैं।

    अर्शदीप सिंह ने MI के विरुद्ध 8 मैचों में 17.30 की औसत के साथ 10 विकेट लिए हैं।

    स्टेडियम

    नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों के आंकड़े 

    MI ने नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं, इसमें से 1 मैच में ही उसे जीत और 5 मुकाबलों में हार मिली है। MI का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 178 रन रहा है।

    दूसरी तरफ PBKS ने यहां अब तक 6 मैच खेले हैं, 2 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 3 मैच में टीम को जीत मिली है। 1 मैच टाई रहा है।

    PBKS का यहां सर्वोच्च स्कोर 243 रन रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    मुंबई इंडियंस
    पंजाब किंग्स
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर भड़काऊ टिप्पणी के मामले में पुणे की छात्रा गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑपरेशन सिंदूर
    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान
    विदेशी निवेशकों ने एक दिन में बेचे 6,450 करोड़ रुपये के शेयर, जानिए आंकड़े  शेयर बाजार समाचार

    IPL 2025

    IPL 2025, क्वालीफायर-1: PBKS और RCB का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  पंजाब किंग्स
    IPL 2025: कप्तान ऋषभ पंत पर लगा भारी जुर्माना, जानिए क्या है कारण  ऋषभ पंत
    IPL 2025 में खत्म हुआ LSG का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन  लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2025 में ऋषभ पंत का कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  लखनऊ सुपर जायंट्स

    मुंबई इंडियंस

    MI बनाम GT: विल जैक्स ने जड़ा IPL करियर का दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने रोमांचक मुकाबले में MI को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DLS नियम की बदौलत MI को हराया, देखिए मैच के मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: आशीष नेहरा और हार्दिक पंड्या पर लगा भारी जुर्माना, जानिए क्या है पूरा मामला  आशीष नेहरा

    पंजाब किंग्स

    IPL 2025: नेहल वढेरा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके शानदार आंकड़े  राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2025: शशांक सिंह ने RR के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े IPL 2025
    RR बनाम PBKS: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने रोमांचक मुकाबले में RR को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2025, क्वालीफायर-1: ऐसी पिच पर होगा PBKS बनाम RCB मुकाबला, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025 में खूब चला मिचेल मार्श का बल्ला, आंकड़ों के साथ जानिए उनका प्रदर्शन  IPL 2025
    टी-20 क्रिकेट की सबसे बड़ी साझेदारियां, इन 2 खिलाड़ियों ने जोड़े थे नाबाद 258 रन  टी-20 क्रिकेट
    IPL इतिहास में इन टीमों ने किया है सबसे बड़े लक्ष्यों का सफलतापूर्वक पीछा इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025