LOADING...
IPL 2025: प्रसिद्ध कृष्णा ने DC के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े
प्रसिद्ध कृष्णा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चटकाए 4 विकेट (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: प्रसिद्ध कृष्णा ने DC के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

Apr 19, 2025
05:50 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 35वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। यह उनके IPL करियर का दूसरा और DC के खिलाफ पहला ही 4 विकेट हॉल रहा। उनकी गेंदबाजी के कारण ही DC की टीम को नियमित अंतराल पर झटके लगे और वह और बढ़ा स्कोर नहीं बना सकी। आइए कृष्णा की गेंदबाजी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

गेंदबाजी

कैसी रही कृष्णा की गेंदबाजी?

कृष्णा ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी DC को 58 रन के कुल स्कोर पर केएल राहुल (28) के रूप में दूसरा झटका देकर मैच में अपने विकेटों का खाता खोला। इसके बाद भी उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी जारी रखी और करुणा नायर (31), कप्तान अक्षर पटेल (39) और विपराज निगम (0) को भी पवेलियन की राह दिखाई। कृष्णा ने मैच में अपने कोटे के 4 ओवरों में 10.20 की इकॉनमी से 41 रन खर्च कर ये सफलताएं अर्जित की।

करियर

कैसा रहा है कृष्णा का IPL करियर?

कृष्णा ने साल 2018 में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक इस लीग में 58 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 30.22 की औसत और 8.74 की इकॉनमी से 63 विकेट चटकाने में सफल रहे हैं। कृष्णा ने इस दौरान 2 बार 4 विकेट हॉल भी अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 30 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है। वह GT के प्रमुख गेंदबाजों में शुमार हैं।