LOADING...
IPL 2025: MI ने CSK को हराते हुए अपनी चौथी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स
MI ने जीता मुकाबला (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: MI ने CSK को हराते हुए अपनी चौथी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स

Apr 20, 2025
10:51 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को 9 विकेट से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में हुए मैच में CSK ने पहले खेलते हुए 176/5 का स्कोर बनाया। जवाब में MI ने रोहित शर्मा (76*) और सूर्यकुमार यादव (68*) की पारियों की मदद से लक्ष्य हासिल किया। यह मौजूदा सीजन में MI की चौथी जीत है। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा 

इस तरह से रहा रोचक मुकाबला

शेख रशीद (19) और रचिन रविंद्र (5) के विकेट जल्दी खोने के बाद आयुष म्हात्रे (32), रविंद्र जडेजा (53*) और शिवम दुबे (50) ने उम्दा पारी खेलते हुए टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में MI से रयान रिकेल्टन (24) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। इसके बाद रोहित और सूर्यकुमार यादव ने अच्छी पारियां खेलते हुए 16वें ओवर में जोरदार जीत दिलाई।

आयुष 

आयुष म्हात्रे ने अपने डेब्यू में किया प्रभावित 

17 साल और 278 दिन की उम्र में आयुष अब IPL में CSK का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। इस मुकाबले से पहले यह खिलाड़ी टी-20 क्रिकेट का एक भी मुकाबला में नहीं खेला था। मैच में वह नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए और सिर्फ 15 गेंदों का सामना करते हुए 32 रन बना दिए। उनके बल्ले से 4 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 213.33 की रही।

दुबे 

दुबे ने अपने IPL करियर का 10वां अर्धशतक लगाया 

दुबे ने अपने IPL करियर का 10वां अर्धशतक 30 गेंदों में पूरा किया। वह 32 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए। इस बीच उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के भी लगाए। पारी के 17वें ओवर के दौरान जसप्रीत बुमराह ने उनका विकेट हासिल किया। अपनी इस अर्धशतकीय पारी के दौरान उन्होंने रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर 50 गेंदों में 79 रन की उपयोगी साझेदारी भी निभाई।

जडेजा 

जडेजा ने भी लगाया अर्धशतक

वानखेड़े स्टेडियम में जब CSK ने 57 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खोया, तब जडेजा क्रीज पर आए। उन्होंने टीम को संकट से निकालने का सफल प्रयास किया और 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। जडेजा 35 गेंदों में 53 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। इस बीच उन्होंने CSK की ओर से खेलते हुए अपने 2,000 रन भी पूरे किए।

रोहित 

रोहित ने खेली उम्दा पारी

रोहित ने पारी का तीसरा ओवर करने आए खलील अहमद की जमकर खबर ली। MI के पूर्व कप्तान ने खलील के ओवर में 1 छक्का और 2 चौके लगाए। अच्छी शुरुआत के बाद उन्होंने CSK के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके IPL करियर का 44वां अर्धशतक रहा। वह 45 गेंदों पर 76 रन बनाकर नाबाद रहे।

सूर्यकुमार 

सूर्यकुमार ने सिर्फ 26 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

MI ने जब 63 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट खोया, तब सूर्यकुमार क्रीज पर आए। उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी गेंदबाजों की खूब पिटाई की। अपने घरेलू मैदान इस बल्लेबाज ने सिर्फ 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 30 गेंदों पर 68 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के भी लगाए। उन्होंने रोहित के साथ मिलकर 114 रन की बड़ी साझेदारी भी की।

ट्विटर पोस्ट

छठे पायदान पर पहुंची MI