
IPL 2025: मिचेल मार्श ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 61वें मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के मिचेल मार्श ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ अर्धशतकीय पारी (65) खेली।
यह मौजूदा सीजन में उनकी 5वीं अर्धशतकीय पारी रही।
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में उन्होंने विपक्षी गेंदबाजों की खूब पिटाई की और इस बीच उन्होंने एडेन मार्करम के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी की।
आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
पारी
ऐसी रही मार्श की पारी
मार्श ने पारी का पहला ओवर करने आए पैट कमिंस के खिलाफ आक्रामक रूख अपनाया। उन्होंने पहले ओवर में 1 चौका और 1 छक्का लगाकर अपने इरादे जाहिर किए।
उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
तेजी से रन बटोर रहे मार्श 39 गेंदों पर 65 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए।
उन्होंने मार्करम के साथ 115 रन की साझेदारी की।
आंकड़े
मार्श के IPL करियर पर एक नजर
मार्श ने साल 2010 में अपने IPL करियर का आगाज किया था।
वह अब तक 53 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 47 पारियों में 25.18 की औसत और 138.32 की स्ट्राइक रेट से 1,108 रन बनाए हैं।
उनके बल्ले से 8अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 89 रन रहा है।
गेंदबाजी में उन्होंने IPL में 21.49 की औसत से 37 विकेट भी झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/25 का रहा है।