LOADING...
IPL 2025: MI ने CSK को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स
रोहित शर्मा ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: MI ने CSK को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स

Apr 20, 2025
11:11 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को 9 विकेट से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में हुए मैच में CSK ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर के बाद 176/5 का स्कोर बनाया। जवाब में MI ने रोहित शर्मा (76*) और सूर्यकुमार यादव (68*) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से लक्ष्य हासिल किया। आइए इस मैच के कुछ शानदार मोमेंट्स पर एक नजर डालते हैं।

आयुष 

आयुष म्हात्रे ने किया प्रभावित

17 साल और 278 दिन की उम्र में आयुष अब IPL में CSK का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। इस मुकाबले से पहले यह खिलाड़ी टी-20 क्रिकेट का एक भी मुकाबला में नहीं खेला था। मैच में वह नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए और सिर्फ 15 गेंदों का सामना करते हुए 32 रन बना दिए। उनके बल्ले से 4 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 213.33 की रही।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें आयुष का शानदार शॉट

बुमराह 

बुमराह ने लिया धोनी का विकेट

CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज बल्ले से कमाल नहीं कर सके। आखिरी ओवरों के दौरान बल्लेबाजी के लिए आए धोनी 6 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए। विपक्षी टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने उन्हें अपना शिकार बनाया। वह पारी के 19वें ओवर के दौरान आउट हुए। क्रिकबज के मुताबिक, बुमराह ने IPL में चौथी बार धोनी को अपना शिकार बनाया है।

ट्विटर पोस्ट

देखिए धोनी का विकेट

रोहित 

रोहित ने लगाए शानदार छक्के

रोहित ने पारी का तीसरा ओवर करने आए खलील अहमद की जमकर खबर ली। MI के पूर्व कप्तान ने खलील के ओवर में 1 छक्का और 2 चौके लगाए। अच्छी शुरुआत के बाद उन्होंने CSK के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके IPL करियर का 44वां अर्धशतक रहा। वह 45 गेंदों में 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 76 रन बनाकर नाबाद रहे।

ट्विटर पोस्ट

देखें रोहित के छक्के

सूर्यकुमार 

सूर्यकुमार यादव ने भी लगाया अर्धशतक 

MI ने जब 63 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट खोया, तब सूर्यकुमार क्रीज पर आए। उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी गेंदबाजों की खूब पिटाई की। अपने घरेलू मैदान इस बल्लेबाज ने सिर्फ 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 30 गेंदों पर 68 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के भी लगाए। उन्होंने रोहित के साथ मिलकर 114 रन की बड़ी साझेदारी भी की।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post