NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: MI और KKR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए
    अगली खबर
    IPL 2025: MI और KKR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए
    मुंबई जीत दर्ज करना चाहेगी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: MI और KKR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 30, 2025
    05:30 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 12वें मैच में मुंबई इंडियंस(MI) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स(KKR) से 31 मार्च को होगा। MI का प्रदर्शन इस संस्करण में बेहद खराब रहा है।

    उसने 2 मुकाबले खेले हैं और दोनों में हार का सामना किया है। वहीं, KKR को एक मैच में जीत और एक में हार मिली है।

    ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बीच दोनों टीमें के एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    हेड-टू-हेड

    MI का पलड़ा रहा है भारी 

    दोनों टीमों की भिड़ंत में MI का पलड़ा भारी रहा है। KKR और MI की टीमों के बीच IPL के इतिहास में अब तक कुल 34 मैच खेले गए हैं।

    इन मुकाबलों में 23 मैच MI ने अपने नाम किए हैं और 11 मैच में KKR को जीत मिली है।

    पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच 2 मैच खेले गए थे। इन मुकाबलों को KKR ने अपने नाम किया था।

    प्रदर्शन

    MI के प्रमुख खिलाड़ियों का KKR के खिलाफ प्रदर्शन 

    MI के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने KKR के खिलाफ 12 पारियों में 40.64 की औसत और 146.08 की स्ट्राइक रेट से 447 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 59 रन है।

    रोहित शर्मा ने KKR के खिलाफ 34 मैच में 128.14 की स्ट्राइक रेट से 1,070 रन बनाए हैं।

    गेंदबाजी में अनुभवी ट्रेंट बोल्ट ने 8.22 की इकॉनमी से KKR के खिलाफ 11 मैच में 13 विकेट लिए हैं।

    बल्लेबाजी

    KKR के प्रमुख खिलाड़ियों का MI के खिलाफ प्रदर्शन 

    KKR की मौजूदा टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने MI के विरुद्ध 28 मैचों में 30.96 की औसत और 125.35 की स्ट्राइक रेट से 712 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 68* रन रहा है।

    वेंकटेश अय्यर ने MI के खिलाफ 6 पारियों में 165.30 की स्ट्राइक रेट से 362 रन बनाए हैं।

    गेंदबाजी में सुनील नरेन ने MI के विरुद्ध 6.81 की इकॉनमी रेट से 26 विकेट लिए हैं।

    स्टेडियम 

    वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों के आंकड़े 

    वानखेड़े स्टेडियम में MI ने अब तक 85 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 51 मैच में उन्हें जीत और 33 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 1 मैच टाई रहा है।

    इस मैदान पर MI का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 234 रन रहा है।

    KKR ने इस मैदान पर 17 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 5 में उन्हें जीत और 12 में हार मिली है। यहां KKR का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 202 रन रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    मुंबई इंडियंस
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    इंडियन प्रीमियर लीग

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    IPL 2025

    IPL 2025: केएल राहुल DC के दूसरे मैच के लिए होंगे उपलब्ध- रिपोर्ट  केएल राहुल
    IPL 2025: KKR ने RR को हराते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2025: KKR ने RR को दी शिकस्त, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स  कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL इतिहास के एक मैच में सबसे ज्यादा अतिरिक्त रन देने वाली टीमों पर एक नजर  इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई इंडियंस

    WPL 2025: RCB ने अपने आखिरी मैच में MI को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2025: MI ने GG को हराकर फाइनल में बनाई जगह, ये बने रिकॉर्ड्स विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2025, फाइनल: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े  विमेंस प्रीमियर लीग
    IPL 2025 के दौरान ये अहम रिकॉर्ड्स बना सकते हैं रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    नीलामी के बाद कैसी दिखती है KKR की टीम? ये हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन  IPL 2025
    वेंकटेश अय्यर कर रहे हैं PhD, खुद किया ये दिलचस्प खुलासा वेंकटेश अय्यर
    रणजी ट्रॉफी 2024-25: वेंकटेश अय्यर हुए चोटिल, IPL 2025 से पहले KKR की मुश्किलें बढ़ी वेंकटेश अय्यर
    शेल्डन जैक्सन ने हर तरह की क्रिकेट से लिया संन्यास, जानिए उनके आंकड़े  रणजी ट्रॉफी

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2025: CSK बनाम RCB के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगी भिड़ंत, जानिए पिच रिपोर्ट  IPL 2025
    IPL: किसी टीम से डेब्यू करते हुए इन बल्लेबाजों ने लगाए हैं शतक  IPL 2025
    IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने वाले विकेटकीपर IPL 2025
    IPL 2025: CSK और RCB का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  IPL 2025
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025