NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: जोस बटलर की जगह कुसल मेंडिस होंगे GT की टीम में शामिल- रिपोर्ट 
    अगली खबर
    IPL 2025: जोस बटलर की जगह कुसल मेंडिस होंगे GT की टीम में शामिल- रिपोर्ट 
    GT से जुड़ सकते हैं मेंडिस (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    IPL 2025: जोस बटलर की जगह कुसल मेंडिस होंगे GT की टीम में शामिल- रिपोर्ट 

    लेखन अंकित पसबोला
    May 15, 2025
    11:33 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में गुजरात टाइटंस (GT) के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर प्लेऑफ मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

    ऐसी खबर है कि GT उनकी जगह पर श्रीलंका के कुसल मेंडिस को अपने दल में शामिल करने की योजना बना रही है।

    बता दें कि मेंडिस हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेलते हुए नजर आए थे।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट 

    GT फ्रेंचाइजी ने मेंडिस से किया है संपर्क 

    न्यूजवायर के मुताबिक, GT फ्रेंचाइजी ने मेंडिस से इस बारे में संपर्क किया है और जल्द ही इस पर औपचारिक बयान भी सामने आ सकता है।

    IPL 2025 में GT ने अब तक 11 में से 8 मैच जीत लिए हैं और उनका प्लेऑफ में खेलना तय है। 29 मई से प्लेऑफ मैच शुरू होने हैं और बटलर अंतरराष्ट्रीय मैचों के चलते उपलब्ध नहीं होंगे।

    ऐसे में मेंडिस के साथ GT की टीम जा सकती है।

    आंकड़े 

    ऐसा है मेंडिस का टी-20 करियर 

    अपने टी-20 क्रिकेट करियर में मेंडिस ने 172 मैच खेले हैं, जिसमें 30.24 की औसत और 137.43 की स्ट्राइक रेट के साथ 4,718 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 2 शतक और 32 अर्धशतक लगाए हैं।

    उन्होंने श्रीलंका से 78 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 25.60 की औसत और 131.68 की स्ट्राइक रेट से 1,920 रन बनाए हैं।

    इस बीच उन्होंने 15 अर्धशतक लगाए हैं। वह अब तक IPL में नहीं खेले हैं।

    जानकारी

    18 मई को अगला मैच खेलेगी GT 

    IPL 2025 में GT अब 18 मई को अपना अगला मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद GT की टीम को लीग स्टेज में 22 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और 25 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से भिड़ना है।

    बटलर 

    क्या GT को खलेगी बटलर की कमी?

    IPL 2025 में बटलर ने कमाल का प्रदर्शन किया था। इस अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ने 11 मैचों में 71.42 की अविश्वसनीय औसत और 163.93 की स्ट्राइक रेट के साथ 500 रन बनाए हैं।

    इस बीच उन्होंने नाबाद 97 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 5 अर्धशतक लगाए हैं।

    वह अपने IPL करियर में 118 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 40.41 की औसत के साथ 4,082 रन अपने नाम किए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जोस बटलर
    IPL 2025
    गुजरात टाइटंस
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान की कैद में भारतीय जवान के साथ हुई थी गाली-गलौज, सोने तक नहीं दिया गया पाकिस्तान समाचार
    अमेजन फिर करेगी छंटनी, 100 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी  अमेजन
    IPL 2025: जोस बटलर की जगह कुसल मेंडिस होंगे GT की टीम में शामिल- रिपोर्ट  जोस बटलर
    रणवीर सिंह से भिड़ने को तैयार विक्रांत मैसी, जल्द शुरू होगी 'डॉन 3' की शूटिंग  रणवीर सिंह

    जोस बटलर

    वनडे विश्व कप 2023: जोस बटलर पाकिस्तान के खिलाफ बन सकते हैं बड़ा खतरा, जानिए कारण   पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसे हैं जोस बटलर के आंकड़े?  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड: दूसरे वनडे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    दूसरा वनडे: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    IPL 2025

    IPL के इतिहास में पंजाब किंग्स के विरुद्ध की गई शीर्ष साझेदारियां पंजाब किंग्स
    IPL: 26 से कम उम्र के इन कप्तानों ने एक सीजन में 500+ रन बनाए  क्रिकेट समाचार
    IPL: रविंद्र जडेजा CSK के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए आंकड़े  रविंद्र जडेजा
    IPL 2025: नूर अहमद ने KKR के खिलाफ लिए 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े नूर अहमद

    गुजरात टाइटंस

    IPL 2025: प्रसिद्ध कृष्णा ने DC के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए दर्ज की अपनी 5वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: जोस बटलर ने खेली नाबाद 97 रन की पारी, बने 'प्लेयर ऑफ द मैच' इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2025: शेष 16 मैच इन जगहों पर खेले जा सकते हैं, विदेशी खिलाड़ी वापस लौटे  IPL 2025
    भारत-पाकिस्तान तनाव: PSL खेल रहा इंग्लैंड का यह खिलाड़ी फूट-फूटकर रोया, जानिए कारण  पाकिस्तान सुपर लीग
    IPL 2025 कब होगा फिर से शुरू? अहम तारीख आई सामने IPL 2025
    विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले पर पूरी तरह से कायम विराट कोहली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025