Page Loader
IPL 2025: वनिंदु हसरंगा को 5.25 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा 
वनिंदु हसरंगा ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: वनिंदु हसरंगा को 5.25 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा 

Nov 24, 2024
09:02 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की नीलामी में श्रीलंका क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी वनिंदु हसरंगा को 5.25 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने खरीदा है। हसरंगा IPL 2024 में चोटिल होने के कारण नहीं खेल पाए थे। वह सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम के सदस्य थे। इस स्टार खिलाड़ी ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये तय किया हुआ था।

करियर

कैसा रहा है हसरंगा का IPL करियर?

हसरंगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने अब तक 26 मुकाबले खेले हैं। इसकी 26 पारियों में 21.37 की औसत और 8.13 की इकॉनमी रेट से 35 विकेट लेने में सफल रहे हैं। हसरंगा के नाम 1 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल भी है। इस लीग में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/18 का रहा है। IPL 2025 में हसरंगा गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी अच्छा करना चाहेंगे।

ट्विटर पोस्ट

ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं हसरंगा