Page Loader
IPL 2025: कर्ण शर्मा ने DC के खिलाफ की शानदार गेंदबाजी, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' 
कर्ण शर्मा ने पूरा मैच पलट दिया (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: कर्ण शर्मा ने DC के खिलाफ की शानदार गेंदबाजी, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' 

Apr 14, 2025
08:32 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 29वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 12 रन से हराते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की। अरुण जेटली स्टेडियम में हुए मैच में MI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205/5 का स्कोर बनाया था। जवाब में DC 19 ओवर में 193 का स्कोर ही बना पाई। इस जीत में MI के स्पिन गेंदबाज कर्ण शर्मा की अहम भूमिका रही। वह 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी बने।

गेंदबाजी

ऐसी रही कर्ण की गेंदबाजी 

कर्ण मैच में रोहित शर्मा की जगह इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में आए थे। उन्होंने 4 ओवर गेंदबाजी की और 36 रन देकर 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उनकी इकॉनमी रेट 9 की रही। यह लेग स्पिनर इस संस्करण में पहली बार खेल रहा था। उन्होंने अभिषेक पोरेल (33), केएल राहुल (15) और ट्रिस्टन स्टब्स (1) को अपना शिकार बनाया। कर्ण ने DC के पूरे मध्यक्रम की कमर तोड़ दी और यहीं से मैच पलट गया।

करियर

ऐसा रहा है कर्ण का IPL करियर 

37 साल के कर्ण 4 IPL टीम (MI,RCB,CSK और SRH) के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने अब तक 85 मुकाबले खेले हैं। इसकी 83 पारियों में 26.87 की औसत और 8.38 की इकॉनमी रेट से 79 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उन्होंने अपने IPL करियर में 2 बार 4 विकेट हॉल भी लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/16 का रहा है। IPL 2024 में RCB के लिए खेलते हुए इस खिलाड़ी ने 9 मैच में 7 विकेट लिए थे।

जीत

ऐसे मिली MI को जीत 

DC ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। तिलक वर्मा ने शानदार 59 रन बनाए। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 40 रन निकले। मैच में जीत के लिए मिले 206 रन के लक्ष्य को DC हासिल नहीं कर पाई। करुण नायर (89) की धमाकेदार पारी भी उन्हें नहीं जीत दिला सकी। उनके आखिरी 3 बल्लेबाज रनआउट का शिकार एक ही ओवर में हो गए। DC IPL 2025 में पहली बार कोई मुकाबला हारी।

ट्विटर पोस्ट

कर्ण अपने पहले मैच में छा गए