Page Loader
IPL 2025: जोस बटलर ने खेली नाबाद 97 रन की पारी, बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'
जोस बटलर ने जड़ा IPL करियर का 22वां अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: जोस बटलर ने खेली नाबाद 97 रन की पारी, बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'

Apr 19, 2025
08:06 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 35वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मैच जिताऊ अर्धशतकीय (97*) पारी खेली। उनके शतक पूरा करने से पहले टीम ने जीत दर्ज कर ली। यह उनके IPL करियर का 22वां और DC के खिलाफ तीसरा अर्धशतक रहा। उनकी पारी की बदौलत GT ने आखिरी ओवर में जीत दर्ज कर ली। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार दिया गया।

बल्लेबाजी

कैसी रही बटलर की पारी और साझेदारी?

204 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में आए बटलर के सामने 74 रन तक दो अहम विकेट गिर गए थे। उन्होंने शेरफेन रदरफोर्ड (43) के साथ 119 रन शतकीय साझेदारी निभाकर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। इसके बाद उन्होंने राहुल तेवतिया (10*) के साथ टीम को जीत दिला दी। बटलर पारी में 11 चौके और 5 शानदार छक्कों की मदद से 97 रन बनाकर नाबाद रहे।

संस्करण

इस संस्करण में कैसा रहा है बटलर का प्रदर्शन?

बटलर का IPL 2025 में अब तक का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। उन्होंने 7 मैचों में 63.00 की औसत और 164.06 की स्ट्राइक रेट से 315 रन बना लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक भी जड़े हैं। यह पारी उनकी इस संस्करण का अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रही है। वह इस समय ऑरेंज कैप की दौड़ में तीसरे पायदान पर बने हुए हैं। इस सूची में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के निकोलस पूरन (368) पहले पायदान पर हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें जीत के बाद बटलर का जश्न

करियर

कैसा रहा है बटलर का IPL करियर?

बटलर ने साल 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 114 मैच में करीब 40 की औसत और 149 की स्ट्राइक रेट से 3,897 रन बना चुके हैं। इसमें 7 शतक और 22 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 124 रन का रहा है। वह इस दौरान 14 बार नाबाद भी रहे हैं। इसके अलावा, वह लीग में अब तक 387 चौके और 174 छक्के भी जड़ चुके हैं।