NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: केएल राहुल का इस सीजन में कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
    अगली खबर
    IPL 2025: केएल राहुल का इस सीजन में कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
    शानदार रहा था राहुल का प्रदर्शन (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: केएल राहुल का इस सीजन में कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    May 25, 2025
    03:05 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सफर समाप्त हो गया।

    अक्षर पटेल की कप्तानी में खेलने वाली DC इस बार प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना सकी।

    IPL 2025 में DC ने अपने 14 मैचों में से में 7 मैच जीते और 6 में हार (बेनतीजा-1) झेली।

    DC के इस अभियान में केएल राहुल ने अच्छा प्रदर्शन किया।

    आइए उनके इस सीजन में किए प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    आंकड़े 

    DC से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे राहुल 

    राहुल इस सीजन में DC की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

    उन्होंने IPL 2025 में 13 पारियों में 53.90 की उम्दा औसत और 149.72 की स्ट्राइक रेट के साथ 539 रन बनाए।

    उनके अलावा कोई अन्य DC का बल्लेबाज 400 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाया।

    उनके बाद DC की टीम से दूसरे सर्वाधिक रन सलामी बल्लेबाज अभिषेक पोरेल (301) ने बनाए।

    शतक 

    राहुल ने GT के खिलाफ जड़ा शतक 

    IPL 2025 के 60वें मैच में राहुल ने GT के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 65 गेंदों में 14 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 112 रन बनाए।

    यह उनके IPL करियर का 5वां शतक रहा था।

    राहुल IPL में चौथे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने थे। IPL में उनसे ज्यादा शतक विराट कोहली (8), जोस बटलर (7) और क्रिस गेल (6) ने लगाए हैं।

    उपलब्धि 

    3 टीमों से शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने थे राहुल  

    राहुल IPL में 3 टीमों से खेलते हुए शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे।

    वह IPL 2025 से पहले पंजाब किंग्स (PBKS) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम से खेलते हुए शतक जड़ चुके थे।

    उन्होंने LSG की ओर से 38 मैचों में 41.47 की औसत के साथ 1,410 रन बनाए, जिसमें 2 शतक शामिल थे।

    PBKS से खेलते हुए उन्होंने 55 मैचों में 56 की औसत से 2,548 रन बनाए, जिसमें 2 शतक शामिल थे।

    करियर 

    बेमिसाल रहा है राहुल का IPL करियर 

    राहुल ने साल 2013 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था।

    वह अब तक 145 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 136 पारियों में 46.21 की औसत से 5,222 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 5 शतक और 41 अर्धशतक निकले हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 134* रन का रहा है। उन्होंने विकेट के पीछे भी शानदार प्रदर्शन किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    केएल राहुल
    IPL 2025
    क्रिकेट समाचार
    दिल्ली कैपिटल्स

    ताज़ा खबरें

    तृप्ति डिमरी की इन अभिनेताओं के साथ जम चुकी जोड़ी, एक ने तो रातों-रात बनाया स्टार तृप्ति डिमरी
    IPL 2025: केएल राहुल का इस सीजन में कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े केएल राहुल
    सर्वम AI ने लॉन्च किया फ्लैगशिप LLM, जानिए क्या है इसमें खास  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025

    केएल राहुल

    IPL टीमों ने अपने इन शीर्ष खिलाड़ियों को कर दिया रिलीज इंडियन प्रीमियर लीग
    केएल राहुल बनने जा रहे हैं पिता, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की पुष्टि भारतीय क्रिकेट टीम
    अथिया शेट्टी और केएल राहुल बनने वाले हैं माता-पिता, बताया कब आएगा नन्हा मेहमान अथिया शेट्टी
    ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: केएल राहुल का बतौर सलामी बल्लेबाज टेस्ट में कैसा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    IPL 2025

    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: GT बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  गुजरात टाइटंस
    IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों के साथ जानिए  वैभव सूर्यवंशी

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL के इतिहास में इन बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के लिए जड़े हैं सबसे तेज शतक  IPL 2025

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2025: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई SRH  IPL 2025
    IPL 2025: बारिश की भेंट चढ़ा SRH बनाम DC का मैच, देखिए पहली पारी के मोमेंट्स IPL 2025
    IPL के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज  IPL 2025
    IPL 2025: PBKS बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  पंजाब किंग्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025