NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: PBKS और CSK का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए
    अगली खबर
    IPL 2025: PBKS और CSK का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए
    PBKS को टक्कर देने उतरेगी CSK (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: PBKS और CSK का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 07, 2025
    07:44 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 22वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से चंडीगढ़ में होगा।

    श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली PBKS ने अब तक 3 में से 2 मुकाबलों में जीत दर्ज की, जबकि एक में उसे हार मिली है।

    इसी तरह CSK ने अब तक 4 में से केवल 1 मैच जीता है। ऐसे में जीत हासिल करने उतरेगी।

    इस बीच आइए दोनों टीमों के एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

    हेड-टू-हेड

    दोनों टीमों के बीच लगभग बराबरी का रहा है मुकाबला

    अब तक दोनों टीमों के बीच मैचों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला है।

    IPL में ये दोनों टीमें कुल 30 मैचों में आमने-सामने थी, जिसमें से 16 मैच CSK ने जीते और 14 मैच PBKS ने अपने नाम किए।

    IPL 2024 में दोनों टीमें 2 मुकाबलों में आपस में भिड़ी थी, जिसमें दोनों ने 1-1 मैच अपने नाम किए थे।

    IPL 2025 में यह दोनों टीमों की पहली भिड़ंत होने जा रही है।

    प्रदर्शन

    PBKS के प्रमुख खिलाड़ियों का CSK के विरुद्ध प्रदर्शन

    PBKS के कप्तान अय्यर ने CSK के खिलाफ 13 पारियों में 22.36 की औसत और 106.60 की स्ट्राइक रेट के साथ 290 रन बनाए हैं। इसमें 1 अर्धशतक भी शामिल है।

    ग्लेन मैक्सवेल ने इस टीम के खिलाफ 14 पारियों में 29.29 की औसत के साथ 380 रन बनाए हैं।

    अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने CSK के खिलाफ 17 मैचों में 23.26 की औसत के साथ 19 विकेट अपने नाम किए हैं।

    आंकड़े

    CSK के प्रमुख खिलाड़ियों का PBKS के खिलाफ प्रदर्शन

    CSK के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने अब तक PBKS के खिलाफ 8 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 34.43 की औसत और 114.76 की स्ट्राइक रेट से 241 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी निकले हैं।

    महेंद्र सिंह धोनी ने PBKS के खिलाफ 27 पारियों में 5 अर्धशतक की बदौलत 669 रन बनाए हैं।

    रविंद्र जडेजा इस टीम के खिलाफ 21 पारियों में 367 रन और 25 पारियों में 19 विकेट लेने में सफल रहे हैं।

    स्टेडियम

    महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में दोनों टीमों का प्रदर्शन

    PBKS ने महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में कुल 6 मुकाबले खेले हैं, इसमें से 1 मैच में जीत और 5 मुकाबलों में उन्हें हार मिली है।

    इस मैदान पर PBKS का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 183 रन रहा है।

    PBKS ने इस मैदान पर अपनी इकलौती जीत IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 4 विकेट से दर्ज की थी।

    CSK ने इस मैदान पर अब तक कोई मैच नहीं खेला है। ऐसे में वह जीत दर्ज करना चाहेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    पंजाब किंग्स
    श्रेयस अय्यर

    ताज़ा खबरें

    'परम सुंदरी' का टीजर लीक, लोगों को पसंद आई सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा
    IPL 2025: PBKS बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  पंजाब किंग्स
    PBKS की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने निदेशकों के खिलाफ क्यों दायर किया मुकदमा? इंडियन प्रीमियर लीग
    शेयर बाजार में आज बड़ी बढ़त हुई दर्ज, सेंसेक्स 769 अंक चढ़कर हुआ बंद शेयर बाजार समाचार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2025: LSG और MI का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  IPL 2025
    IPL के इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए इन बल्लेबाजों ने जड़े हैं शतक  IPL 2025
    IPL: CSK के लिए 2 गेंदबाजों ने लिए हैं 5 विकेट हॉल, जानिए मुकाबलों की कहानी  IPL 2025
    IPL के इतिहास में इकाना स्टेडियम में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज  IPL 2025

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2025: CSK बनाम RCB के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगी भिड़ंत, जानिए पिच रिपोर्ट  IPL 2025
    IPL 2025: CSK बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: CSK और RCB का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  IPL 2025
    IPL 2025: विराट कोहली का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकडे़   विराट कोहली

    पंजाब किंग्स

    IPL 2025: पंजाब किंग्स के कोचिंग स्टाफ में हुआ बड़ा बदलाव, इनकी हुई टीम से छुट्टी  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025 में पंजाब किंग्स ने सिर्फ 2 खिलाड़ियों को किया रिटेन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025 नीलामी: नेहाल वढेरा को 4.20 करोड़ रुपये में किस टीम ने खरीदा? IPL 2025
    IPL 2025 नीलामी: लॉकी फर्ग्यूसन को PBKS ने उनके बेस प्राइस पर खरीदा IPL 2025

    श्रेयस अय्यर

    IPL 2024: श्रेयष अय्यर का LSG के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: श्रेयष अय्यर का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: श्रेयस अय्यर ने जड़ा इस संस्करण में अपना पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    KKR बनाम DC: श्रेयस अय्यर ने IPL में पूरे किए अपने 3,000 रन, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025