Page Loader
IPL 2025: LSG और MI का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए 
रोहित के प्रदर्शन पर होंगी नजरें (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: LSG और MI का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए 

Apr 03, 2025
01:55 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 16वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच 4 अप्रैल को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इस सीजन में अब तक दोनों टीमों ने अपने-अपने 1 मैच जीते हैं और 2 में शिकस्त झेली है। MI फिलहाल अंक तालिका में 5वें और LSG छठे पायदान पर मौजूद है। इस बीच दोनों टीमों के एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

हेड-टू-हेड 

LSG का पलड़ा रहा है भारी 

LSG और MI के बीच IPL के इतिहास में अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं। LSG को 5 मुकाबले में जीत मिली है और MI ने सिर्फ 1 मैच अपने नाम किया है। इस सीजन दोनों टीम के बीच यह पहली भिड़ंत होगी। बता दें कि IPL 2024 में दोनों टीमें 2 मैचों में आमने -सामने थी और दोनों मुकाबले LSG ने अपने नाम किए थे।

LSG 

LSG के प्रमुख खिलाड़ियों का MI के खिलाफ प्रदर्शन

LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने MI के खिलाफ 16 मुकाबले खेले हैं। इसकी 16 पारियों में उन्होंने 26.80 की औसत और 139.58 की स्ट्राइक रेट से 402 रन बनाए हैं। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के खिलाफ 3 अर्धशतक भी लगाए हैं। निकोलस पूरन ने इस टीम के खिलाफ 9 मैच में 176.72 की स्ट्राइक रेट से 205 रन बनाए हैं। लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने MI के खिलाफ 10 मैच में 12 विकेट लिए हैं।

MI 

MI के प्रमुख खिलाड़ियों का LSG के विरुद्ध प्रदर्शन

सूर्यकुमार यादव ने LSG के खिलाफ 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 15.66 की खराब औसत के साथ कुल 94 रन बनाए हैं। दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इस टीम के खिलाफ 6 मैच में 27.50 की औसत और 142.24 की स्ट्राइक रेट के साथ 165 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट ने LSG के खिलाफ 5 मैचों में 7.00 की बेहतरीन इकॉनमी रेट के साथ 8 विकेट चटकाए हैं।

आंकड़े 

इकाना स्टेडियम में दोनों टीमों का प्रदर्शन 

इकाना स्टेडियम में LSG ने अब तक 15 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 7 मैच में उन्हें जीत और 6 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 1 मैच टाई रहा है। इस मैदान पर LSG का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 199 रन रहा है। MI ने इस मैदान पर 2 मुकाबले खेले हैं और दोनों में उन्हें हार मिली है। यहां MI का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 172 रन रहा है।