NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: CSK ने GT को 83 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    IPL 2025: CSK ने GT को 83 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 
    CSK को शानदार जीत मिली (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: CSK ने GT को 83 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 25, 2025
    07:09 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 67वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 83 रन से हराते हुए अपनी चौथी जीत दर्ज की।

    नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए मैच में CSK ने पहले खेलते हुए 230/5 का स्कोर बनाया था। जवाब में GT की टीम सिर्फ 147 रन का स्कोर ही बना पाई।

    GT मौजूदा सीजन में 5वां मुकाबला हारी है। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    मैच का लेखा-जोखा 

    CSK ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। डेवोन कॉनवे (52) और डेवाल्ड ब्रेविस (57) की अर्धशतकीय पारी के दम पर उसने बड़ा स्कोर खड़ा किया।

    प्रसिद्ध कृष्णा ने GT के लिए 2 विकेट लिए।

    जवाब में GT को शुरुआती झटके लगे और टीम इससे उबर ही नहीं पाई। साई सुदर्शन (41) ने एक और अच्छी पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

    CSK के लिए नूर अहमद और अंशुल कंबोज ने 3-3 विकेट लिए।

    अर्धशतक

    ब्रेविस ने खेली अपने IPL करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी

    ब्रेविस ने मैच में 23 गेंदों का सामना किया और 57 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 चौके और 5 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 247.83 की रही।

    यह उनके IPL करियर का दूसरा और GT के खिलाफ पहला ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 19 गेंदों में पूरा किया।

    उन्होंने 16 IPL मैचों में 26.53 की औसत और 153.20 की स्ट्राइक रेट से 455 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन GT के खिलाफ इसी मैच में आया।

    पारी

    कॉनवे ने GT के खिलाफ पहला अर्धशतक लगाया

    कॉनवे ने मैच में 35 गेंदों का सामना किया और 52 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 148.57 की रही।

    यह उनके IPL करियर का 11वां और GT के खिलाफ पहला अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 34 गेंदों में पूरा किया।

    इस संस्करण उन्होंने 6 मुकाबले खेले और 26 की औसत से 156 रन बनाए।

    IPL के कुल 29 मुकाबलों में उन्होंने 43.20 की औसत से 1,080 रन बनाए हैं।

    उपलब्धि

    ब्रेविस ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि 

    अपनी धमाकेदार अर्धशतकीय पारी के दौरान ब्रेविस ने टी-20 क्रिकेट में 2,000 रन भी पूरे कर लिए।

    इसके अलावा वह संयुक्त रूप से CSK के लिए दूसरे सबसे तेज अर्धशतक (19 गेंदें) जड़ने वाले बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने मोईन अली (बनाम RR, 19 गेंदें) और अजिंक्य रहाणे (बनाम MI, गेंदें) की बराबरी की है।

    उनसे आगे अब सिर्फ सुरेश रैना हैं। उन्होंने IPL 2014 में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ सिर्फ 14 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया था।

    जानकारी

    कॉनवे ने पूरे किए टी-20 क्रिकेट में 150 छक्के 

    कॉनवे ने मैच में पहला छक्का लगाते ही टी-20 क्रिकेट में अपने 150 छक्के पूरे कर लिए। उनके नाम अब 204 टी-20 मुकाबलों की 196 पारियों में 151 छक्के हैं। उन्होंने टी-20 क्रिकेट में 40.86 की औसत से 6,456 रन बनाए हैं।

    गेंदबाजी

    CSK की रही कमाल की गेंदबाजी 

    CSK के गेंदबाजों ने मैच में घातक गेंदबाजी की और GT के बल्लेबाजों को कोई मौका नहीं दिया।

    अंशुल कंबोज ने 2.3 ओवर में सिर्फ 13 रन देकर 3 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी रेट 5.20 की रही।

    इसके अलावा नूर अहमद ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। उनकी भी इकॉनमी 5.20 की रही।

    रविंद्र जडेजा ने 3 ओवर में 17 रन देकर 2 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।

    जानकारी

    अंक तालिका में शीर्ष टीमों पर एक नजर 

    इस मुकाबले के बाद अंक तालिका में ज्यादा कोई बदलाव नहीं हुआ। गुजरात टाइटंस (GT) पहले स्थान पर बनी हुई है। PBKS और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) दूसरे और तीसरे स्थान पर है। मुंबई इंडियंस (MI) चौथे और DC 5वें स्थान पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    गुजरात टाइटंस
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    धोखाधड़ी रोकने के लिए एयरटेल ने जियो और Vi से मांगा सहयोग, रखा यह प्रस्ताव  भारती एयरटेल
    सरकार ने माइक्रोसाॅफ्ट यूजर्स के लिए जारी की चेतावनी, पकड़ में आई कमजोरियां  माइक्रोसॉफ्ट
    IPL 2025: CSK ने अपने आखिरी मुकाबले में GT को हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: CSK ने GT को 83 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025

    IPL 2025

    IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों के साथ जानिए  वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025 में खूब चला यशस्वी जायसवाल का बल्ला, आंकड़ों के साथ जानिए उनका प्रदर्शन  यशस्वी जायसवाल
    IPL 2025: GT बनाम LSG मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  गुजरात टाइटंस

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2025: CSK बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: CSK और PBKS के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगी भिड़ंत, जानिए पिच रिपोर्ट  IPL 2025
    IPL 2025: युजवेंद्र चहल ने CSK के खिलाफ ली हैट्रिक, बनाए ये रिकॉर्ड्स युजवेंद्र चहल
    IPL 2025: PBKS से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई CSK, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025

    गुजरात टाइटंस

    IPL 2025: GT बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: GT बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    साई सुदर्शन टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 2,000 रन बनाने वाले भारतीय बने, सचिन को पछाड़ा IPL 2025
    GT बनाम SRH: शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना 5वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम का ऐलान, आयुष म्हात्रे करेंगे कप्तानी  अंडर-19 क्रिकेट
    IPL 2025: RCB ने जैकब बेथेल की जगह टिम सीफर्ट को किया शामिल IPL 2025
    IPL 2025 में कैसा रहा RR के कप्तान संजू सैमसन का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े IPL 2025
    टी-20 क्रिकेट में सिर्फ एक बार सभी 11 खिलाड़ियों ने की गेंदबाजी, जानिए मैच की कहानी  टी-20 क्रिकेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025