Page Loader
IPL 2025: फाफ डु प्लेसिस ने KKR के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
फाफ डु प्लेसिस ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: फाफ डु प्लेसिस ने KKR के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Apr 29, 2025
11:02 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 48वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सलामी बल्लेबाज फाफ डे प्लेसिस ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (62) खेली। यह उनके IPL करियर का 39वां और KKR के खिलाफ तीसरा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 31 गेंदों में पूरा किया। उनकी इस पारी की बदौलत ही DC की शुरुआती झटकों के बाद भी पूरे समय मैच में बनी रही। आइए उनके आंकड़े जानते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही डु प्लेसिस की पारी और साझेदारी?

205 रन का लक्ष्य लेकर उतरी DC को 60 रन तक 3 झटके लग चुके थे। इसके बाद डु प्लेसिस ने कप्तान अक्षर पटेल (43) के साथ पारी को आगे बढ़ाया और रन रेट बनाए रखी। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 41 गेंदों में 76 रन की अहम साझेदारी निभाई। इस दौरान डु प्लेसिस ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। वह 45 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 62 रन बनाकर आउट हुए।

करियर

कैसा रहा है डु प्लेसिस का IPL करियर?

फाफ ने अपना पहला IPL मुकाबला साल 2012 में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 150 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 143 पारियों में 36.15 की औसत और 136.33 की स्ट्राइक रेट से 4,736 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 39 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 96 रन रहा है। IPL 2025 में उन्होंने 5 पारियों में 30.00 की औसत से 160 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 140.35 की रही है।