NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025, एलिमिनेटर: इस पिच पर होगा MI बनाम GT मुकाबला, जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2025, एलिमिनेटर: इस पिच पर होगा MI बनाम GT मुकाबला, जानिए आंकड़े 
    दोनों टीमों के बीच एक रोचक मैच हो सकता है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025, एलिमिनेटर: इस पिच पर होगा MI बनाम GT मुकाबला, जानिए आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 30, 2025
    10:07 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के एलिमिनेटर में शुक्रवार (30 मई) को मुंबई इंडियंस (MI) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से होगा।

    यह मुकाबला चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह स्टेडियम PBKS का घरेलू मैदान है।

    इस संस्करण में इस मैदान को PBKS के 4 घरेलू मैचों के साथ एलिमिनेटर मुकाबले की भी मेजबानी मिली है।

    ऐसे में आइए इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य प्रमुख आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    पिच

    कैसा रहेगा पिच का मिजाज? 

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला गया क्वालीफायर-1 भी इसी मैदान पर खेला गया था। मैच में गेंदबाजों को काफी मदद मिली थी।

    हालांकि, MI और GT के बीच होने वाला मैच दूसरी पिच पर होगा।

    इस पिच पर बल्लेबाजी करना आसान है और अगर बल्लेबाज नजरें जमा लेते हैं तो बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है।

    यहां IPL में 10 मुकाबले खेले गए हैं और 3 बार 200 का स्कोर पार हुआ है।

    जानकारी

    कैसा रहेगा चंडीगढ़ का मौसम? 

    एक्यूवेदर के मुताबिक, 30 मई को चंडीगढ़ में तापमान 38 डिग्री (अधिकतम) से 27 डिग्री (न्यूनतम) के बीच रहने की उम्मीद है। मैच रात में शुरू होना है, जिसके चलते खिलाड़ियों को गर्मी से थोड़ी कम परेशानी होगी। बारिश की संभावना नहीं है।

    आंकड़े

    महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम के आंकड़े 

    यह मैदान IPL के 10 मैचों की मेजबानी कर चुका है।

    इनमें से 5 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को भी 5 मैच में जीत मिली है।

    यहां उच्चतम स्कोर का रिकॉर्ड PBKS (219/6 बनाम CSK, 2025) के नाम दर्ज है।

    न्यूनतम स्कोर का रिकॉर्ड KKR (95 बनाम PBKS, 2025) के नाम है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 163 रन रहा है।

    जानकारी

    स्टेडियम में कैसे हैं दोनों टीमों के आंकड़े? 

    MI ने यहां सिर्फ 1 मैच खेला है, उसे उस मुकाबले में जीत मिली थी। इस मैदान पर उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 192 रन रहा है। GT ने भी यहां सिर्फ 1 मुकाबला खेला है। उसे भी जीत मिली थी। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 146 रन है।

    हेड-टू-हेड

    GT का पलड़ा रहा है भारी 

    दोनों टीमों की भिड़ंत में अब तक GT का पलड़ा भारी रहा है।

    MI और GT की टीमों के बीच IPL के इतिहास में अब तक कुल 7 मैच खेले गए हैं।

    इन मुकाबलों में 5 मैच GT ने अपने नाम किए हैं और 2 मैच में MI को जीत मिली है।

    IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच 2 बार भिड़ंत हुई है। दोनों मुकाबलों मे शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम को जीत मिली है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    मुंबई इंडियंस
    गुजरात टाइटंस
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, एलिमिनेटर: इस पिच पर होगा MI बनाम GT मुकाबला, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    अमेरिकी टैरिफ पर लगी रोक हटी, कोर्ट से डोनाल्ड ट्रंप को बड़ी राहत अमेरिका
    बॉक्स ऑफिस: 'भूल चूक माफ' की पकड़ बरकरार, 50 करोड़ रुपये की ओर कमाई राजकुमार राव
    परप्लेक्सिटी ने AI टूल 'लैब्स' किया लॉन्च, रिपोर्ट और चार्ट कर सकेगा तैयार  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    IPL 2025

    IPL 2025: LSG बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2025: LSG बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े  लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL: नंबर-3 या उससे निचले पायदान पर 1 से अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज IPL रिकॉर्ड्स
    IPL: किसी एक सीजन में 300+ रन बनाने के साथ-साथ 10+ विकेट लेने वाले खिलाड़ी  इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2025: MI ने RR को 100 रन से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2025: RR बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL इतिहास में सर्वाधिक बार 200+ रन का स्कोर बनाने वाली टीमों पर नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 क्रिकेट में एक टीम के लिए सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों पर नजर इंडियन प्रीमियर लीग

    गुजरात टाइटंस

    GT बनाम SRH: जोस बटलर ने IPL में जड़ा 24वां अर्धशतक, पूरे किए 4,000 रन  IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने GT के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई SRH, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    GT बनाम SRH: सुदर्शन ने शमी को जड़े एक ओवर में 5 चौके, देखिए शानदार मोमेंट्स  IPL 2025

    क्रिकेट समाचार

    प्रियांक पांचाल ने अपने प्रथम श्रेणी करियर से लिया संन्यास प्रियांक पांचाल
    IPL 2025: PBKS ने MI को हराते हुए क्वालीफायर-1 में स्थान सुनिश्चित किया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: PBKS ने MI को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL के एक संस्करण में मुंबई इंडियंस के लिए 600 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज IPL 2025
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025