NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: डेवोन कॉनवे ने PBKS के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    IPL 2025: डेवोन कॉनवे ने PBKS के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
    कॉनवे ने PBKS के खिलाफ लगाया अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: डेवोन कॉनवे ने PBKS के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 08, 2025
    11:31 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 22वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 19 रन से हार का सामना करना पड़ा।

    इस मैच में जीत के लिए मिले 220 रन के लक्ष्य को CSK की टीम हासिल करने में नाकाम रही।

    CSK की ओर से डेवोन कॉनवे ने अर्धशतकीय पारी खेली। यह उनके IPL करियर का 10वां अर्धशतक रहा।

    आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी 

    ऐसी रही कॉनवे की पारी 

    लक्ष्य का पीछा करते हुए कॉनवे ने 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

    यह मौजूदा सीजन में उनके बल्ले से निकलने वाली पहली अर्धशतकीय पारी रही। इस बीच उन्होंने शिवम दुबे के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 51 गेंदों में 89 रन की साझेदारी निभाई।

    वह 49 गेंदों पर 69 रन की पारी खेलकर रिटायर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए।

    आंकड़े

    ऐसा रहा है कॉनवे का IPL करियर

    अपने IPL करियर में उन्होंने कुल 25 मैच खेले हैं, जिसमें 47.90 की औसत और 140.30 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,006 रन बनाए हैं।

    कॉनवे ने 2022 में अपने IPL करियर की शुरुआत की थी।

    CSK की ओर से खेलते हुए उन्होंने IPL 2022 में 7 मैचों में 42.00 की औसत और 145.66 की स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए थे।

    अपने उद्घाटन संस्करण में उन्होंने 3 अर्धशतक भी लगाए थे।

    लेखा-जोखा 

    इस तरह से CSK को मिली हार 

    पहले खेलते हुए PBKS ने 83 रन के स्कोर तक अपने 5 विकेट खो दिए।

    लगातार गिर रहे विकेटों के बावजूद प्रियांश आर्य ने शतक (103) लगाया। उनके अलावा शशांक सिंह ने अर्धशतक (52*) लगाते हुए टीम को 219/6 के स्कोर तक पहुंचाया।

    जवाब में CSK को रचिन रविंद्र (36) और कॉनवे (69) ने सधी हुई शुरुआत दिलाई।

    इसके बाद शिवम दुबे (42) और महेंद्र सिंह धोनी (27) ने भी संघर्ष दिखाया, लेकिन जीत नहीं दिला सके।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    डेवोन कॉनवे
    क्रिकेट समाचार
    चेन्नई सुपरकिंग्स

    ताज़ा खबरें

    'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद शेयर बाजार में ड्रोन कंपनियों के शेयरों में 50 प्रतिशत की उछाल  शेयर बाजार समाचार
    टी-20 क्रिकेट में तीन बार एक पारी में बने 300+ रन, जानिए इन मुकाबलों की कहानी टी-20 क्रिकेट
    राम गोपाल वर्मा ने कियारा आडवाणी पर किया अश्लील कमेंट, लोग बोले- ये सठिया गए हैं राम गोपाल वर्मा
    कौन है डेढ़ करोड़ का इनामी नक्सली बसवा राजू, जिसे छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने मार गिराया? नक्सली

    IPL 2025

    IPL 2025: DC ने CSK को हराकर दर्ज की तीसरी जीत, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स  दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2025: केएल राहुल ने DC के खिलाफ खेली धमाकेदार पारी, बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'  केएल राहुल
    IPL 2025: RR ने PBKS को हराकर दर्ज की दूसरी जीत, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स राजस्थान रॉयल्स
    जोफ्रा आर्चर ने पहली गेंद पर किया बोल्ड, देखें PBKS बनाम RR मैच के शानदार मोमेंट्स  राजस्थान रॉयल्स

    डेवोन कॉनवे

    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: डेवोन कॉनवे का अर्धशतक, हासिल की ये उपलब्धियां न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: खराब रोशनी के कारण 48 ओवर का हुआ खेल, कॉनवे ने जड़ा अर्धशतक न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    CSK बनाम RR: डेवोन कॉनवे ने जमाया IPL करियर का चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े   चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: RR ने दर्ज की सीजन की तीसरी जीत, CSK को 3 रन से हराया  IPL 2023

    क्रिकेट समाचार

    IPL के इतिहास में एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज  IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने MI को हराते हुए दर्ज की अपनी दूसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  मुंबई इंडियंस
    IPL 2025: SRH बनाम GT मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    IPL में RCB के ये बल्लेबाज हुए हैं सर्वाधिक बार शून्य पर आउट, जानिए आंकड़े  IPL 2025

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL: रविचंद्रन अश्विन का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े रविचंद्रन अश्विन
    विराट कोहली IPL में CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: रजत पाटीदार ने CSK के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, पूरे किए 2,500 टी-20 रन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB ने CSK को हराकर दर्ज की दूसरी जीत, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025