LOADING...
IPL 2025: देवदत्त पडिक्कल ने RR के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े
देवदत्त पडिक्कल ने खेली अर्धशतकीय पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: देवदत्त पडिक्कल ने RR के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े

Apr 24, 2025
09:02 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 42वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (50) खेली। यह उनके IPL करियर का 11वां और RR के खिलाफ दूसरा ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 26 गेंदों में पूरा किया। उनकी इस पारी की बदौलत ही RCB की टीम मैच में बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही पडिक्कल की पारी और साझेदारी?

RCB को 61 रन के कुल स्कोर पर फिलिप सॉल्ट (26) के रूप में पहला झटका लगा था। इसके बाद पडिक्कल बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। उन्होंने विराट कोहली (70) के साथ पारी को आगे बढ़ाया। उन्होंने कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 95 रन की अहम साझेदारी निभाई। इस दौरान उन्होंने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। वह 37 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए।

करियर

कैसा रहा है पडिक्क्ल का IPL करियर? 

24 वर्षीय पडि्डकल ने अपना IPL डेब्यू सितंबर, 2020 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ किया था। तब से लेकर अब तक वह 72 मैच खेल चुके हैं। वह इतनी ही पारियों में 25.93 की औसत और 126.61 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,789 रन बना चुके हैं। लीग में उनके नाम 189 चौके और 55 छक्के दर्ज हैं। उनका इस लीग में उच्चतम स्कोर 101 रन का है। इसके अलावा वह 11 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं।