Page Loader
IPL 2025: अंपायर से भिड़े DC के गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल, मिली बड़ी सजा 
मुनाफ पटेल पर बड़ा जुर्माना लगा है (तस्वीर: एक्स/@munafpa99881129)

IPL 2025: अंपायर से भिड़े DC के गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल, मिली बड़ी सजा 

Apr 17, 2025
04:15 pm

क्या है खबर?

इस समय जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल को बड़ा झटका लगा है। उनपर 25 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार (16 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान उन्हें आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया। आइए इस पूरे मामले पर एक नजर डाल लेते हैं।

कारण

क्यों लगा मुनाफ पर जुर्माना?

मैच के दौरान मुनाफ चौथे अंपायर से उलझ गए थे। इस कारण ये फैसला लिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा जारी बयान में कहा गया, "मुनाफ ने आर्टिकल 2.20 के लेवल 1 के तहत अपना गुनाह कबूल कर लिया है। यह खेल भावना के आचरण से जुड़ा है। उन्होंने मैच रेफरी के जुर्माने को स्वीकार कर लिया है।" बता दें कि, इस मामले में मैच रेफरी का फैसला आखिरी और बाध्यकारी होता है।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

रोचक

ऐसा रहा था रोमांचक मुकाबला 

DC ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के बाद 188/5 का स्कोर बनाया था। जवाब में RR भी पूरे ओवर खेलने के बाद 188/4 का स्कोर ही बना सकी। सुपर ओवर में RR ने 11 रन बनाए। RR से संदीप शर्मा सुपर ओवर करने आए। उनके सामने केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने 4 गेंदों में ही लक्ष्य हासिल किया। राहुल ने 3 गेंदों में नाबाद 7 रन और स्टब्स ने 1 गेंद में नाबाद 6 रन बनाए।