Page Loader
IPL 2025: ग्लेन फिलिप्स की जगह GT में शामिल होंगे दासुन शनाका- रिपोर्ट
पहले भी GT से खेल चुके हैं शनाका (तस्वीर: एक्स/@ICC)

IPL 2025: ग्लेन फिलिप्स की जगह GT में शामिल होंगे दासुन शनाका- रिपोर्ट

Apr 17, 2025
08:23 pm

क्या है खबर?

श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान दासुन शनाका की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में वापसी हो सकती है। ऐसी खबरें हैं कि वह IPL 2025 के बचे हुए मैचों के लिए ग्लेन फिलिप्स की जगह पर गुजरात टाइटंस (GT) की टीम में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि इस पर अब तक GT की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

रिपोर्ट 

जल्द ही GT से जुड़ेंगे शनाका

न्यूजवायर के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि वह GT में शामिल होने के लिए तैयार हैं। उनके जल्द ही भारत आने और SLC से आवश्यक मंजूरी के बाद GT की टीम में शामिल होने की उम्मीद है। बता दें कि शनाका IPL 2023 में GT का हिस्सा रहे थे। बल्लेबाजी में उन्होंने उस सीजन में 3 पारियों में सिर्फ 26 रन बनाए थे।

करियर 

ऐसा रहा है शनाका का टी-20 करियर 

शनाका ने अपने टी-20 क्रिकेट करियर में 243 मैच खेले हैं, जिसमें 26.17 की औसत और 142.45 की स्ट्राइक रेट के साथ 4,449 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 131* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 3 शतक और 16 अर्धशतक लगाए हैं। दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 25.29 की औसत और 8.84 की इकॉनमी रेट के साथ कुल 91 विकेट अपने नाम किए हैं। वह श्रीलंका से 102 टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेल चुके हैं।