Page Loader
IPL 2025: CSK ने रोमांचक मैच में LSG को हराया, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स
CSK ने जीता रोचक मुकाबला (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: CSK ने रोमांचक मैच में LSG को हराया, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स

Apr 14, 2025
11:40 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 30वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 5 विकेट से हराते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इकाना स्टेडियम में हुए मैच में LSG ने पहले खेलते हुए 166/7 का स्कोर बनाया। जवाब में CSK ने शिवम दुबे (43*) की पारी की मदद से 19.3 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। इस मैच के शानदार मोमेंट्स पर एक नजर डालते हैं।

धोनी 

बतौर विकेटकीपर धोनी ने पूरे किए अपने 200 शिकार 

रविंद्र जडेजा की गेंद पर आयुष बडोनी स्टंप हुए। धोनी ने बेहद फुर्ती से गिल्लियां बिखेर दी थी। इसके साथ ही वह IPL में 200 शिकार करने वाले पहले विकेटकीपर बन गए हैं। उन्होंने अब तक 271 IPL मैचों में कुल 201 शिकार कर लिए हैं। इस बीच उन्होंने 155 कैच और 46 स्टम्पिंग की हैं। धोनी के बाद दूसरे सर्वाधिक शिकार वाले विकेटकीपर दिनेश कार्तिक हैं, जिन्होंने कुल 182 शिकार किए थे।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

पंत 

पंत ने लगाया हेलीकॉप्टर शॉट

LSG के कप्तान पंत ने 42 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह पारी के आखिरी ओवर के दौरान पथिराना की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 49 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 63 रन बनाए। इस बीच उन्होंने पथिराना के एक ओवर में 2 छक्के भी लगाए। यह उनके IPL करियर का 19वां और मौजूदा सीजन का पहला अर्धशतक रहा।

ट्विटर पोस्ट

ये है पंत के शॉट की वीडियो

बिश्नोई 

बिश्नोई की फिरकी में फंसे त्रिपाठी

CSK की पारी के नौवें ओवर के दौरान रवि बिश्नोई ने राहुल त्रिपाठी को अपना शिकार बनाया। इस लेग स्पिनर की गेंद पर त्रिपाठी ने गेंदबाज को ही कैच थमा दिया। इस सीजन में बेहद खराब फॉर्म में चल रहे त्रिपाठी सिर्फ 10 गेंदों में सिर्फ 9 रन ही बना सके। CSK के इस बल्लेबाज ने अपनी इस पारी में सिर्फ 1 चौका ही लगाया।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

दुबे 

दुबे ने खेली मैच जिताऊ पारी 

लक्ष्य का पीछा करते हुए CSK ने जब 76 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट खोया, तब दुबे क्रीज पर आए। उन्होंने शुरुआत में कुछ धीमी गति में बल्लेबाजी की। हालांकि, क्रीज पर टिक जाने के बाद उन्होंने मैच की परिस्थितियों के हिसाब से रन गति में इजाफा किया। उनकी पारी की मदद से CSK ने आखिरी ओवर के दौरान लक्ष्य हासिल किया। दुबे ने 37 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाए।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

लेखा-जोखा 

ऐसा रहा रोचक मुकाबला

LSG ने एडेन मार्करम (6) और निकोलस पूरन (8) के विकेट जल्दी गंवा दिए। इसके बाद कप्तान पंत ने अर्धशतक लगाया, जबकि मिचेल मार्श (30) और अब्दुल समद (20) ने टीम को 166/7 के स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में CSK को शेख रशीद (27) और रचिन रविंद्र (37) ने सधी हुई शुरुआत दिलाई। इसके बाद दुबे और महेंद्र सिंह धोनी (26*) ने आखिरी ओवरों के दौरान अच्छी बल्लेबाजी करते हुए जीत दिलाई।