Page Loader
IPL 2025 नीलामी: जेक फ्रेजर-मैकगर्क को किस टीम ने खरीदा? जानिए कितनी मिली धनराशि
IPL 2024 में खूब चला था मैकगर्क का बल्ला (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025 नीलामी: जेक फ्रेजर-मैकगर्क को किस टीम ने खरीदा? जानिए कितनी मिली धनराशि

Nov 24, 2024
06:46 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के जेक फ्रेजर-मैकगर्क को 9 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने राइट-टू-मैच कार्ड का इस्तेमाल करते हुए अपने साथ शामिल किया। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये तय था। मैकगर्क का यह दूसरा ही सीजन होगा। वह इससे पहले IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम से खेल चुके हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

करियर

IPL 2024 में खूब चला था मैकगर्क का बल्ला 

IPL 2024 में मैकगर्क ने 9 मैचों में 36.66 की औसत और 234.04 की स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाकर सीजन का समापन किया, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल थे। इन अर्धशतकों में से 3 तो उन्होंने केवल 19 या उससे कम गेंदों में पूरे किए थे। चौंकाने वाली बात ये रही थी कि IPL 2024 में न्यूनतम 300 रन बनाने वाले किसी अन्य खिलाड़ी की स्ट्राइक रेट 200 की भी नहीं थी। ट्रेविस हेड (191.55) उनसे पीछे थे।

रिटेन

DC ने इन खिलाड़ियों को किया था रिटेन 

नीलामी से पहले DC ने अक्षर पटेल को सबसे ज्यादा 16.5 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया था। इसके साथ-साथ DC ने कुलदीप यादव (13.25 करोड़ रुपये), ट्रिस्टन स्टबस(10 करोड़ रुपये)और अभिषेक पोरेल (4 करोड़ रुपये) को भी अपने साथ रखा था। DC की टीम ने सबको चौंकाते हुए अपने कप्तान ऋषभ पंत को ही रिलीज कर दिया था। पंत इस फ्रेंचाइजी के लिए 2016 से खेल रहे थे। हालांकि, कप्तान के तौर पर वह ज्यादा कामयाब नहीं हो पाए थे।