Page Loader
IPL 2025 नीलामी: एडेन मार्करम को LSG ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा
पिछले सीजन में SRH से खेले थे मार्करम (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025 नीलामी: एडेन मार्करम को LSG ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा

Nov 24, 2024
06:31 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की नीलामी में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के एडेन मार्करम को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा है। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये ही था। वह IPL 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की ओर से खेलते हुए नजर आए थे। हालांकि, SRH ने उन्हें रिटेन नहीं किया था। वह 150 से ज्यादा टी-20 मैच खेलने का अनुभव रखते हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

IPL करियर

ऐसा है मार्करम का IPL करियर 

मार्करम ने साल 2021 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ ही अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 44 मैच की 42 पारियों में 30.15 की औसत और 129.72 की स्ट्राइक रेट से 995 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 68 रन का रहा है। IPL 2024 में उन्होंने 11 मैचों में 124.29 की स्ट्राइक रेट के साथ 220 रन बनाए थे।

LSG 

LSG ने इन खिलाड़ियों को किया था रिटेन

नीलामी से पहले LSG ने निकोलस पूरन को सबसे ज्यादा 21 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया था। इसके साथ-साथ LSG ने रवि बिश्नोई (11 करोड़ रुपये), मयंक यादव(11 करोड़ रुपये), मोहसिन खान(4 करोड़ रुपये) और आयुष बडोनी (4 करोड़ रुपये) को भी अपने साथ रखा था। दिलचस्प रूप से LSG ने अपने कप्तान केएल राहुल को ही रिलीज कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूरन टीम के कप्तान बन सकते हैं।