Page Loader
IPL 2025 नीलामी: नमन धीर को MI ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा
नमन धीर को MI ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा (तस्वीर: एक्स/@CricCrazyJohns)

IPL 2025 नीलामी: नमन धीर को MI ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा

Nov 24, 2024
10:09 pm

क्या है खबर?

सऊदी अरब के जेद्दा में हो रही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की नीलामी में मुंबई इंडियंस (MI) ने नमन धीर को राइट-टू-मैच का इस्तेमाल करते हुए 5.25 करोड़ रुपये में अपने साथ शामिल किया। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था और उनके पीछे MI के अलावा राजस्थान रॉयल्स (RR) ने भी दिलचस्पी दिखाई थी। वह अब तक सिर्फ एक ही सीजन में MI से खेल चुके हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

आंकड़े 

IPL 2024 में MI से खेल चुके हैं नमन धीर 

धीर ने अपना पहला IPL मुकाबला इसी साल खेला था। वे MI का ही हिस्सा थे। इस खिलाड़ी ने अब तक खेले 7 IPL मुकाबलों में 177 की स्ट्राइक रेट से 140 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 1 अर्धशतक निकला है। धीर स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। हालांकि, अब तक वे IPL में विकेट नहीं ले सके हैं। टी-20 क्रिकेट में इस खिलाड़ी में 12 पारियों में 170 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 191 रन बनाए हैं।

रिटेन 

MI ने इन खिलाड़ियों को किया था रिटेन 

नीलामी से पहले MI ने जसप्रीत बुमराह को सबसे ज्यादा 18 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया था। इसके साथ-साथ MI ने हार्दिक पांड्या(16.35 करोड़ रुपये), सूर्यकुमार यादव (16.35 करोड़ रुपये), रोहित शर्मा (16.30 करोड़ रुपये) और तिलक वर्मा(8 करोड़ रुपये) को भी अपने साथ रखा था। हार्दिक IPL 2025 में भी MI के कप्तान बने रहेंगे। इसके अलावा महेला जयवर्धने की कोच के रूप में एक बार फिर वापसी हुई है।