Page Loader
IPL 2025: 24 और 25 नवंबर को रियाद में हो सकती है नीलामी
24 और 25 नवंबर को रियाद में हो सकती है नीलामी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: 24 और 25 नवंबर को रियाद में हो सकती है नीलामी

Nov 04, 2024
03:58 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के लिए सभी टीमों ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को पिछले हफ्ते दे दी थी। इस बीच खबर है कि IPL 2025 की बड़ी नीलामी 24 और 25 नवंबर को रियाद में हो सकती है। बता दें कि BCCI की ओर से अब तक आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

रिपोर्ट

रियाद में होगी नीलामी

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक इस बार बड़ी नीलामी का आयोजन सऊदी अरब की राजधानी और सबसे बड़े शहर रियाद में होगा। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, BCCI के कई अधिकारी पहले ही आयोजन स्थल की तलाश के लिए सऊदी अरब का दौरा कर चुके हैं। बता दें कि बोर्ड ने सऊदी अरब पर मुहर लगाने से पहले दुबई, सिंगापुर और लंदन जैसे अन्य स्थानों पर भी विचार किया था।

नीलामी 

नीलामी में नजर आएंगे ये बड़े खिलाड़ी 

हर बार की तरह इस बार भी नीलामी में बड़े खिलाड़ी भी नजर आएंगे। दिलचस्प रूप से ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने रिलीज कर दिया था। उनके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने भी अपने कप्तान श्रेयस को रिटेन नहीं किया था। इनके अलावा जोस बटलर, एडेन मार्करम, ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डु प्लेसिस, और केएल राहुल जैसे बड़े खिलाड़ी भी नीलामी में नजर आने वाले हैं।