Page Loader
IPL 2025 नीलामी: मोहम्मद शमी पर हुई पैसों की बारिश, SRH ने इतने रुपयों में खरीदा
IPL 2023 में गुजरात से खेले थे मोहम्मद शमी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025 नीलामी: मोहम्मद शमी पर हुई पैसों की बारिश, SRH ने इतने रुपयों में खरीदा

Nov 24, 2024
04:54 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की नीलामी में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा है। उन्हें 24 नवंबर को हुई बड़ी नीलामी में अच्छी रकम मिली है। शमी ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये तय किया हुआ था। वह आखिरी बार लीग में IPL 2023 में खेलते हुए दिखे थे। वह चोट के कारण पिछले सीजन में नहीं खेल सके थे। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

आंकड़े 

ऐसा है शमी का IPL करियर

IPL में इस तेज गेंदबाज ने अब तक 110 मैच खेले हैं। इस दौरान 26.47 की औसत से 127 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल भी अपने नाम किया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/11 विकेट का रहा है। IPL 2023 में गुजरात टाइटंस (GT) की ओर से खेलते हुए शमी ने 17 मैच खेले थे और 18.46 की शानदार औसत के साथ 28 विकेट लेने में कामयाब रहे थे।

रिटेन 

SRH ने इन खिलाड़ियों को किया था रिटेन 

नीलामी से पहले SRH ने अपने कप्तान पैट कमिंस को रिटेन किया था। उनकी कप्तानी में SRH की टीम पिछले सीजन में उपविजेता रही थी। कमिंस के साथ-साथ SRH ने अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, नितीश रेड्डी और ट्रेविस हेड को भी अपने साथ बरकरार रखा था। क्लासेन को सर्वाधिक 23 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया। उनके बाद कमिंस (18 करोड़), अभिषेक (14 करोड़), नितीश (6 करोड़) और हेड (14 करोड़) को भी अच्छे पैसे मिले।