Page Loader
IPL 2025 नीलामी: देवदत्त पडिक्कल को RCB ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा
IPL में अब तक 64 मैच खेल चुके हैं पडिक्कल (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

IPL 2025 नीलामी: देवदत्त पडिक्कल को RCB ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा

संपादन Manoj Panchal
Nov 25, 2024
09:32 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की नीलामी में देवदत्त पडिक्कल को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (RCB) ने अपनी टीम में शामिल किया है। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था और उनको RCB ने 2 करोड़ रुपये में ही खरीद लिया। पहले उनको कोई खरीददार नहीं मिला था। वह पिछले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की ओर से खेले थे। IPL 2024 में उनका बेहद खराब प्रदर्शन रहा था, जिसके बाद उन्हें LSG ने रिलीज करने का फैसला किया था।

आंकड़े 

IPL में अब तक 64 मैच खेल चुके हैं पडिक्कल

बाएं हाथ के बल्लेबाज पडिक्कल ने IPL में LSG, राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से कुल 64 मैच खेले, जिसमें 25.14 की औसत और 123.14 की स्ट्राइक रेट से 1,559 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 1 शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं। IPL 2024 में LSG की ओर से खेलते हुए उन्होंने 7 पारियों में कुल 38 रन बनाए थे। इस बीच 13 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा था।

टीम

ऐसी है RCB की टीम?

IPL 2008 से RCB का प्रतिनिधित्व करने वाले विराट कोहली को फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया था। उनके साथ-साथ RCB ने यश दयाल और रजत पाटीदार को भी अपने साथ बरकरार रखा था। नीलामी में टीम ने जितेश शर्मा, फिलिप सॉल्ट, क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड को भी अपने साथ जोड़ा है।