NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: गुजरात टाइटंस के कोच बने रह सकते हैं आशीष नेहरा
    अगली खबर
    IPL 2025: गुजरात टाइटंस के कोच बने रह सकते हैं आशीष नेहरा
    GT के कोच बने रह सकते हैं नेहरा (तस्वीर: एक्स/@gujarat_titans)

    IPL 2025: गुजरात टाइटंस के कोच बने रह सकते हैं आशीष नेहरा

    लेखन अंकित पसबोला
    Sep 26, 2024
    04:18 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के लिए गुजरात टाइटंस (GT) के कोचिंग स्टॉफ में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसे में आशीष नेहरा और विक्रम सोलंकी टीम के साथ बने रह सकते हैं।

    दरअसल, पहले ऐसी खबरें थी कि नेहरा और सोलंकी अगले सीजन में GT से अलग हो सकते हैं।

    बता दें कि IPL 2024 में GT की टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच सकी थी।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट 

    IPL 2025 में GT के साथ बरकरार रहेंगे नेहरा

    क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, नेहरा अपना अनुबंध पूरा करेंगे। उन्हें GT के सफल डेब्यू सीजन के बाद 3 साल के लिए साइन किया गया था। नेहरा के साथ-साथ क्रिकेट के निदेशक विक्रम सोलंकी भी पद पर बने रहेंगे।

    पिछले कुछ समय में GT की टीम में काफी बदलाव दिखे हैं।

    IPL 2024 से पहले शुभमन गिल को टीम ने अपना नया कप्तान नियुक्त किया था। हालांकि, यह प्रयोग पिछले संस्करण में टीम के हित में नहीं गया था।

    सहायक स्टाफ

    सहायक स्टाफ में भी नहीं होगा बदलाव

    नेहरा और सोलंकी को बनाए रखने के फैसले का मतलब है कि बाकी कोचिंग स्टाफ को भी बरकरार रखा जाएगा, जिसमें आशीष कपूर, मिथुन मन्हास, नरेंद्र नेगी और नईम अमीन (सभी सहायक कोच) शामिल हैं।

    दिलचस्प बात यह है कि क्या फ्रैंचाइजी गैरी कर्स्टन के विकल्प की तलाश करेगी, जिन्होंने पहले 3 सीजन के लिए बल्लेबाजी कोच और मेंटर के रूप में काम किया था।

    वह फिलहाल पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच हैं।

    लेखा-जोखा 

    GT के साथ खिताब जीत चुके हैं नेहरा 

    जनवरी 2022 में नेहरा को GT का प्रमुख कोच नियुक्त किया गया था।

    उनकी देखरेख में IPL 2022 में GT ने फाइनल में राजस्थान रॉयल्स (RR) को हराते हुए खिताब पर कब्जा जमाया था। इसके बाद IPL 2023 में GT की टीम उपविजेता रही थी।

    नेहरा इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथ भी बतौर कोच काम कर चुके थे, लेकिन उन्हें सफलता GT के ही साथ मिली थी।

    टीम 

    पिछले सीजन में आठवें स्थान पर रही थी GT की टीम 

    IPL 2024 में गिल के नेतृत्व में GT की टीम ने सिर्फ 5 मैच ही जीते और 7 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

    इसके अलावा GT के 2 मैच दुर्भाग्यवश बारिश की भेंट भी चढ़ गए थे। ऐसे में 12 अंको के साथ GT आठवें स्थान पर रही थी।

    कप्तान गिल ने 12 पारियों में 38.72 की औसत से 426 रन बनाए थे। वह कप्तानी में प्रभावित नहीं कर सके थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आशीष नेहरा
    गुजरात टाइटंस
    इंडियन प्रीमियर लीग

    ताज़ा खबरें

    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान
    विदेशी निवेशकों ने एक दिन में बेचे 6,450 करोड़ रुपये के शेयर, जानिए आंकड़े  शेयर बाजार समाचार
    हॉलीवुड में बॉलीवुड का डंका बजा चुकीं ये अभिनेत्रियां, अब दिशा पाटनी की बारी प्रियंका चोपड़ा
    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड

    आशीष नेहरा

    बिहार में बनेगा अरुण जेटली का स्टैच्यू, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया ऐलान दिल्ली
    जब आशीष नेहरा ने धोनी को दी थी गाली, गेंदबाज ने अब दी प्रतिक्रिया पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    आशीष नेहरा को धोनी की याद दिलाता है यह युवा भारतीय खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी
    भारत के लिए दोबारा नहीं खेलेंगे धोनी- आशीष नेहरा क्रिकेट समाचार

    गुजरात टाइटंस

    मोहित शर्मा IPL की एक पारी में सर्वाधिक रन लुटाने वाले गेंदबाज बने, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    DC बनाम GT: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का 5वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: डेविड मिलर ने DC के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम DC: शुभमन गिल ने IPL में खेले 100 मुकाबले, जानिए उनके आंकड़े  शुभमन गिल

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: हर्षल पटेल ने जमाया 'पर्पल कैप' पर कब्जा, बनाया यह खास रिकॉर्ड हर्षल पटेल
    IPL 2024: सुनील नरेन बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2024 की चैंपियन रही कोलकाता नाइट राइडर्स का कैसा रहा सफर? आंकड़ों से जानिए कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2024: अपना दूसरा खिताब जीतने से चूकी SRH की टीम, ऐसा रहा सफर IPL 2024
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025