Page Loader
IPL 2025: अजिंक्य रहाणे ने LSG के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
अजिंक्य रहाणे ने LSG के खिलाफ खेली शानदार अर्धशतकीय पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: अजिंक्य रहाणे ने LSG के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Apr 08, 2025
07:49 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 21वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ ईडन गार्डन स्टेडियम में शानदार अर्धशतकीय पारी (61) खेली। यह उनके IPL करियर का 32वां और LSG के खिलाफ पहला अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 26 गेंदों में पूरा किया। उनकी पारी की बदौलत KKR ने मजबूती से लक्ष्य का पीछा किया, लेकिन अंत में उसे 4 रन से हार मिली।

बल्लेबाजी

कैसी रही रहाणे की पारी और साझेदारी?

239 रन का लक्ष्य लेकर उतरी KKR को 37 रन के कुल स्कोर पर क्विंटन डिकॉक (15) के रूप में पहला झटका लग गया था। इसके बाद बल्लेबाजी पर आए रहाणे ने सुनील नरेन (30) के साथ 23 गेंदों में 58 रन की साझेदानी निभाई। इसी तरह उन्होंने वेंकटेश अय्यर (45) के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी निभाई। रहाणे 35 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए।

करियर

कैसा रहा है रहाणे का IPL करियर?

रहाणे ने साल 2008 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 190 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 176 पारियों में करीब 30 की औसत और 125 की स्ट्राइक रेट से 4,826 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 शतक और 31 अर्धशतक भी निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 105 रन का रहा है। उन्होंने 30 मैचों में टीमों की कप्तानी की है, जिसमें 11 में जीत और 19 में हार मिली है।