NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: एडेन मार्करम और आयुष बदोनी ने जड़े शानदार अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    IPL 2025: एडेन मार्करम और आयुष बदोनी ने जड़े शानदार अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
    एडेन मार्करम ने खेली शानदान अर्धशतकीय पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: एडेन मार्करम और आयुष बदोनी ने जड़े शानदार अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 19, 2025
    09:22 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 36वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम और मध्यक्रम बल्लेबाज आयुष बदोनी ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़े।

    मार्करम के बल्ले से 66 और बदोनी के बल्ले से 50 रन की तूफानी पारी निकली। मार्करम ने इस संस्करण में अपना तीसरा और कुल 8वां अर्धशतक लगाया।

    बदोनी के बल्ले से इस सीजन का पहला और कुल 5वां IPL अर्धशतक निकला है। आइए उनके आंकड़े जानते हैं।

    बल्लेबाजी

    कैसी रही मार्करम की पारी और साझेदारी?

    LSG को पहले बल्लेबाजी करते हुए 54 रन पर 3 झटके लग गए थे। उसके बाद सलामी बल्लेबाज मार्करम ने आयुष बदोनी (50) के साथ 76 रन की अहम साझेदारी निभाई।

    दोनों ने मिलकर टीम के स्कोर को 150 के पार पहुंचाया और अपने अर्धशतक पूरे किए।

    मार्करम 45 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 66 रन बनाकर आउट हुए। बदोनी ने 34 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 रन बनाए।

    जानकारी

    IPL 2025 में शानदार रहा है मार्करम का प्रदर्शन 

    IPL 2025 में मार्करम का अब तक का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। वह 8 मैचों में 34.57 की औसत और 148.46 की स्ट्राइक रेट से 274 रन बना चुके हैं। उन्होंने 3 अर्धशतक जड़े हैं। यह उनकी संस्करण की सर्वश्रेष्ठ पारी रही है।

    करियर

    कैसा रहा है मार्करम का IPL करियर?

    मार्करम ने साल 2021 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ ही अपने IPL करियर का आगाज किया था।

    वह अब तक 52 मैच की 50 पारियों में 30.95 की औसत और 133.58 की स्ट्राइक रेट से 1,269 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 8 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 68 रन का रहा है।

    वह अपने IPL करियर में अब तक 99 चौके और 47 छक्के भी जड़ चुके हैं।

    करियर

    कैसा रहा है बदोनी का IPL करियर?

    बदोनी ने साल 2022 में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ ही अपने IPL करियर का आगाज किया था।

    वह अब तक 50 मैच की 42 पारियों में 25.47 की औसत और 134.27 की स्ट्राइक रेट से 607 रन बना चुके हैं।

    इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 59 रन का रहा है। वह अपने IPL करियर में अब तक 60 चौके और 31 छक्के भी जड़ चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    लखनऊ सुपर जायंट्स
    एडेन मार्करम
    राजस्थान रॉयल्स

    ताज़ा खबरें

    IPL: इन खिलाड़ियों ने 4 या उससे अधिक खिताब अपने नाम किए  IPL रिकॉर्ड्स
    मध्य प्रदेश: रीवा में ऑटो पर पलटा ट्रक, प्रयागराज से लौट रहे 7 श्रद्धालुओं की मौत मध्य प्रदेश
    'ठग लाइफ' रिव्यू: पैसा वसूल या फिजूल, कमल हासन की फिल्म देख क्या बोली जनता? मणिरत्नम
    शेयर बाजार में आज बड़ी बढ़त हुई दर्ज, सेंसेक्स 443 अंक चढ़कर हुआ बंद शेयर बाजार समाचार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    RCB बनाम RR: विराट कोहली ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 100 अर्धशतक, जानिए आंकड़े रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2025: देवदत्त पडिक्क्ल के RCB के लिए 1,000 रन पूरे, ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    DC बनाम MI: करुण नायर ने खेली अपने IPL करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए आंकड़े दिल्ली कैपिटल्स
    IPL इतिहास में विरोधी टीम के खिलाफ सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों पर नजर मुंबई इंडियंस

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    IPL 2025: निकोलस पूरन का MI के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े IPL 2025
    IPL 2025: रोहित शर्मा LSG के खिलाफ मुकाबले से हुए बाहर, जानिए क्या रहा कारण इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    LSG बनाम MI: एडेन मार्करम ने जड़ा IPL करियर का छठा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    एडेन मार्करम

    दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज: एडेन मार्करम ने जड़ा छठा टेस्ट शतक, जानिए उनके आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज: एडेन मार्करम के नाम रहा पहला दिन, मैच में बने ये रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज: एडेन मार्करम 7वां टेस्ट शतक जड़ने से चूके, जानिए उनके आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    दूसरा टेस्ट: दक्षिण अफ्रीका की वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार शुरुआत, ऐसा रहा पहला दिन दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2025: कप्तान के तौर पर इस मुकाबले से होगी संजू सैमसन की वापसी  संजू सैमसन
    IPL 2025: PBKS बनाम RR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  पंजाब किंग्स
    IPL 2025: PBKS और RR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS बनाम RR की महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में होगी भिड़ंत, जानिए पिच रिपोर्ट  IPL 2025
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025