NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: KKR ने SRH को हराते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    IPL 2025: KKR ने SRH को हराते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स 
    KKR ने कमाल का प्रदर्शन किया (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: KKR ने SRH को हराते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 03, 2025
    11:02 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 15वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 80 रन से हराते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

    ईडन गार्डन स्टेडियम में हुए मैच में KKR ने पहले खेलते हुए 200/6 का स्कोर बनाया था। जवाब में SRH की टीम 120 रन ही बना पाई।

    SRH इस सीजन तीसरा मुकाबला हारी है। उसे सिर्फ 1 जीत मिली है।

    ऐसे में आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    मैच का लेखा-जोखा 

    मैच में SRH ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

    उनका यह फैसला गलत साबित हुआ और अंगकृष रघुवंशी (50), वेंकटेश अय्यर (60) और रिंकू सिंह (32) की शानदार पारियों के दम पर टीम 200 रन बनाने में सफल रही।

    जवाब में SRH के नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और उनके शीर्ष क्रम में कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

    KKR के लिए वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट लिए।

    पारी

    रघुवंशी ने जड़ा अपने IPL करियर का दूसरा अर्धशतक

    रघुवंशी ने मैच में 32 गेंदों का सामना किया और 50 रन बनाए। उनके बल्ले से 5 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 156.25 की रही।

    यह उनके IPL करियर का दूसरा अर्धशतक रहा।

    उन्होंने अब तक IPL में 14 मुकाबले खेले हैं और इसकी 11 पारियों में 1 बार नाबाद रहते हुए 29.10 की औसत से 291 रन बनाने में सफल रहे हैं।

    उनकी स्ट्राइक रेट 151.56 की रही है।

    बल्लेबाजी

    वेंकटेश ने जड़ा 12वां अर्धशतक 

    वेंकटेश नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने आए थे। उन्होंने 29 गेंदों का सामना किया और 60 रन बनाए। उनके बल्ले से 7 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 206.90 की रही।

    यह उनके IPL करियर का 12वां अर्धशतक रहा।

    वेंकटेश ने 55 IPL मुकाबले खेले हैं। इसकी 52 पारियों में 7 बार नाबाद रहते हुए 1,395 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 12 अर्धशतक और 1 शतक निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 104 रन रहा है।

    जानकारी

    वेंकटेश ने SRH के खिलाफ जड़ा लगातार तीसरा अर्धशतक 

    वेंकटेश ने SRH के खिलाफ IPL 2024 के पहले क्वालीफायर में 51* रन की पारी खेली थी। इसके बाद दोनों टीमों का सामना फाइनल में हुआ, जहां अय्यर के बल्ले से 52* रन निकले थे। अब इस खिलाड़ी ने आज 60 रन बनाए।

    रिकॉर्ड

    सुनील नरेन ने KKR के लिए टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 200 विकेट 

    KKR के दिग्गज खिलाड़ी सुनील नरेन ने मैच में अनिकेत वर्मा को आउट कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने टी-20 क्रिकेट में KKR के लिए 200 विकेट पूरे कर लिए।

    वह किसी एक टीम के लिए खेलते हुए इस प्रारूप में 200 विकेट पूरे करने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने हैं।

    समित पटेल ने नॉटिंघमशायर के लिए खेलते हुए टी-20 क्रिकेट में 208 विकेट लिए हैं। क्रिस वुड ने हैंपशायर क्रिकेट टीम के लिए 199 विकेट लिए हैं।

    जानकारी

    अंक तालिका में दोनों टीमों की स्थिति 

    अंक तालिका में KKR 10वें स्थान से 5वें स्थान पर पहुंच गई है। उनके पास 4 अंक हैं (जीत 2, हार 2)। SRH हार के बाद 10वें स्थान पर पहुंच गई है। पहले स्थान पर 2 जीत के साथ पंजाब किंग्स (PBKS) बनी हुई है।

    शर्मनाक

    ये शर्मनाक रिकॉर्ड आए SRH के नाम 

    ये IPL के इतिहास में SRH की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार है। इससे पहले उनकी टीम IPL 2024 में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ 78 रन से हारी थी।

    KKR की SRH के खिलाफ यह लगातार 5वीं जीत है। वह इस टीम के खिलाफ IPL 2023 से लगातार जीतते हुए आ रहे है।

    इससे पहले SRH दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 2020 से 2023 तक लगातार 5 मुकाबला हारी थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    सनराइजर्स हैदराबाद
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    लखनऊ: CBI दफ्तर में तैनात पुलिसकर्मी पर धनुष-बाण से हमला, सीने में धंसा तीर उत्तर प्रदेश
    भारत में आईफोन बनाने पर ट्रंप की चेतावनी, ऐपल को दी 25 प्रतिशत टैरिफ की धमकी आईफोन
    IPL 2025: PBKS बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    अपने स्मार्टफोन डाटा का बैकअप कैसे रखें?  स्मार्टफोन

    IPL 2025

    RR बनाम CSK: रुतुराज गायकवाड ने IPL 2025 में जड़ा अपना दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  रुतुराज गायकवाड़
    IPL 2025: RR बनाम CSK मुकाबले में ये खिलाड़ी बना 'प्लेयर ऑफ द डे' क्रिकेट समाचार
    IPL 2025: LSG बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2025: LSG बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े  लखनऊ सुपर जायंट्स

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    IPL 2025: KKR में शामिल हुए चेतन सकारिया का कैसा रहा है टी-20 करियर? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    भारत में अब नहीं होगी IPL की मुफ्त स्ट्रीमिंग, जियोहॉटस्टार ने पेश किया नया प्लान इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: BCCI मुख्यालय पर 20 मार्च को होगी सभी कप्तानों की बैठक, जानिए कारण इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: सुरक्षा कारणों से KKR बनाम LSG मैच की बदल सकती है तारीख इंडियन प्रीमियर लीग

    सनराइजर्स हैदराबाद

    IPL इतिहास में इन गेंदबाजों ने एक पारी में दिए हैं सर्वाधिक रन  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: क्या है सनराइजर्स हैदराबाद की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: SRH बनाम RR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  राजस्थान रॉयल्स
    IPL: SRH और RR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग

    टी-20 क्रिकेट

    IPL 2025: ये विदेशी तेज गेंदबाज कर सकते हैं जबरदस्त प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष-5 गेंदबाज  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: क्या है RCB की मजबूती और कमजोरी? आंकड़ो से जानिए  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL इतिहास में अब तक बने सर्वोच्च टीम स्कोर पर एक नजर  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025