NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: SRH के वनिंदु हसरंगा चोट के कारण बचे हुए टूर्नामेंट से हुए बाहर- रिपोर्ट
    अगली खबर
    IPL 2024: SRH के वनिंदु हसरंगा चोट के कारण बचे हुए टूर्नामेंट से हुए बाहर- रिपोर्ट
    SRH को लगा बड़ा झटका (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    IPL 2024: SRH के वनिंदु हसरंगा चोट के कारण बचे हुए टूर्नामेंट से हुए बाहर- रिपोर्ट

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 31, 2024
    03:20 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम से बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, टीम के स्टार ऑलराउंडर वनिंदु हसरंगा बचे हुए टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

    वह फिटनेस कारणों से इस सीजन में अब तक कोई मैच भी नहीं खेल सके थे।

    बता दें कि अब तक संबंधित फ्रेंचाइजी की ओर से आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    बयान

    श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के CEO ने की पुष्टि

    श्रीलंका क्रिकेट टीम के CEO एशले डी सिल्वा ने द संडे टाइम्स को बताया, "वह (वनिंदु हसरंगा) IPL में हिस्सा नहीं ले रहे हैं क्योंकि उन्हें पुनर्वास की जरूरत है। उनकी एड़ी में सूजन है और वह इंजेक्शन से खेल रहे थे। इसलिए उन्होंने टी-20 विश्व कप से पहले इस चोट से उबरने का फैसला किया है और हमें इस साल IPL में नहीं खेलने के अपने फैसले के बारे में सूचित किया है।"

    नीलामी

    1.5 करोड़ रुपये में SRH ने हसरंगा पर लगाया था दांव 

    IPL 2024 की नीलामी में हसरंगा को SRH ने 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह पिछले सीजन तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेल रहे थे।

    बता दें कि उन्हें RCB ने 2022 से पहले हुई नीलामी में 10.75 करोड़ रुपये की बड़ी धनराशि के साथ अपने साथ शामिल किया था।

    उस सीजन में उन्होंने 26 विकेट चटकाए थे।

    वह IPL 2021 में भी RCB की ओर से बतौर रिप्लेसमेंट खिलाड़ी 2 मैच खेल चुके हैं।

    करियर

    कैसा रहा है हसरंगा का IPL करियर? 

    हसरंगा ने IPL में कुल 26 मुकाबले खेले हैं और 21.37 की औसत के साथ 35 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 8.13 की रही है।

    वह क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग में 1 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल ले चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/18 का रहा है।

    IPL 2023 में इस खिलाड़ी ने 8 मैच में 28.67 की औसत से 9 विकेट अपने नाम किए थे। उनकी इकॉनमी रेट 8.90 की रही थी।

    SRH

    IPL 2024 में SRH का अब तक का प्रदर्शन  

    पैट कमिंस की कप्तानी में SRH को अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 4 रन से शिकस्त मिली थी।

    इसके बाद अपने दूसरे मुकाबले में SRH ने मुंबई इंडियंस (MI) को 31 रन से हराया था। इस मुकाबले में SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 277/3 का स्कोर बनाया था। ये लीग इतिहास में सर्वोच्च टीम स्कोर का नया रिकॉर्ड बन गया है।

    अब SRH को अपने तीसरे मैच में गुजरात टाइटंस से भिड़ना है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024
    वनिंदु हसरंगा
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024 से कुछ दिन और बाहर रहेंगे सूर्यकुमार यादव, अभी नहीं हुए फिट- रिपोर्ट  सूर्यकुमार यादव
    IPL 2024: आंद्रे रसेल का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े आंद्रे रसेल
    ऋषभ पंत DC के लिए 100वां IPL मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े  क्रिकेट समाचार
    IPL 2024: KKR ने अल्लाह गजनफर और RR से केशव महाराज को किया टीम में शामिल टी-20 क्रिकेट

    IPL 2024

    IPL 2024: RR ने रोचक मुकाबले में LSG को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: निकोलस पूरन ने RR के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: GT ने रोमांचक मुकाबले में MI को 6 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: रुतुराज गायकवाड़ का GT के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    वनिंदु हसरंगा

    IPL 2022 नीलामी: लीग इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले श्रीलंकाई खिलाड़ी बने हसरंगा IPL नीलामी
    भारत बनाम श्रीलंका: एक बार फिर कोरोना संक्रमित हुए हसरंगा, टी-20 सीरीज से बाहर होना तय क्रिकेट समाचार
    एशिया कप, सुपर-4: भारत बनाम श्रीलंका मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2022: श्रीलंका बनाम नामीबिया मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    पहला टेस्ट: मोमिनुल हक ने श्रीलंका के खिलाफ जड़ा चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    IPL 2024: अहमदाबाद और चेन्नई में खेले जाएंगे प्लेऑफ मुकाबले, जानिए कब होगा फाइनल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में CSK और GT का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: विराट कोहली ने टी-20 क्रिकेट में 100वीं बार बनाया 50+ का स्कोर विराट कोहली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025