NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: क्या है दिल्ली कैपिटल्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण
    अगली खबर
    IPL 2024: क्या है दिल्ली कैपिटल्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण
    दिल्ली कैपिटल्स में ऋषभ पंत की वापसी हो रही है (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2024: क्या है दिल्ली कैपिटल्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 16, 2024
    04:18 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन की शुरुआत 22 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के बीच मैच से होगी।

    दिल्ली कैपिटल्स (DC) अपने अभियान की शुरुआत 23 मार्च को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ करेगी। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए ऋषभ पंत एक बार फिर खेलते हुए नजर आएंगे।

    आइए इस टीम की कमजोरी और मजबूती के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    टीम  

    IPL 2024 के लिए दिल्ली की पूरी टीम 

    पंत आगामी सीजन में DC की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। हैरी ब्रूक टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

    DC का पूरा दल: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, यश ढुल, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, मिचेल मार्श, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, एनरिक नोर्खिया, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, खलील अहमद, इशांत शर्मा , मुकेश कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झे रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप और स्वास्तिक चिकारा।

    मजबूती 

    क्या है दिल्ली की मजबूती? 

    दिल्ली के पास पृथ्वी शॉ, वार्नर और मिचेल मार्श की तिकड़ी के साथ दिल्ली का शीर्षक्रम मजबूत नजर आ रहा है। मार्श टी-20 क्रिकेट में कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं।

    पंत के टीम में आने से टीम का मध्यक्रम भी मजबूत हुआ है।

    कुलदीप यादव और अक्षर ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय सफेद गेंद क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है।

    इनके अलावा एनरिक नोर्खिया, मुकेश कुमार और खलील अहमद जैसे गेंदबाजों से भी टीम को काफी उम्मीद होगी।

    कमजोरी

    क्या है दिल्ली की सबसे बड़ी कमजोरी? 

    दिल्ली की टीम में अच्छे मैच फिनिशर की कमी साफ तौर पर देखी जा सकती है। फिनिशर की भूमिका निभाने की जिम्मेदारी ललित यादव और अक्षर पर आ सकती है।

    अक्षर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी बल्लेबाजी में सुधार किया है। वह इस मौके को भुनाने का प्रयास करेंगे।

    इसके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स भी फिनिशर के रूप में नजर आ सकते हैं। हालांकि, इन खिलाड़ियों के पास मैच खत्म करने का ज्यादा अनुभव नहीं है।

    प्लेइंग इलेवन

    इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है दिल्ली 

    दिल्ली के लिए पृथ्वी और वार्नर की जोड़ी पारी की शुरुआत करती हुई नजर आएगी। जबरदस्त फॉर्म में चल रहे मार्श नंबर-3 पर और पंत नंबर-4 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। जेक फ्रेजर-मैकगर्क नंबर-5 पर नजर आ सकते हैं।

    ललित और अक्षर के रूप में 2 ऑलराउंडर टीम का हिस्सा हो सकते हैं।

    चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप इकलौते विशेषज्ञ स्पिन गेंदबाज होंगे। इनके अलावा तेज गेंदबाजी में खलील अहमद, मुकेश और नोर्खिया की तिकड़ी एक साथ नजर आ सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली कैपिटल्स
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार
    इंडियन प्रीमियर लीग

    ताज़ा खबरें

    'डिटेक्टिव शेरदिल' का ट्रेलर जारी, अनोखे जासूस की भूमिका में नजर आए दिलजीत दोसांझ दिलजीत दोसांझ
    RCB में अपनी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है डियाजियो? जानिए क्या है पूरा मामला इंडियन प्रीमियर लीग
    कक्षा निर्माण घोटाले में मनीष सिसोदिया को दूसरा समन भेजा गया  मनीष सिसोदिया
    कल दिखेगा स्ट्रॉबेरी मून का खास नजारा, जानिए कब और कैसे देखें अंतरिक्ष

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2024 नीलामी: कुमार कुशाग्र को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.2 करोड़ रुपये में खरीदा IPL 2024
    IPL 2024 नीलामी: मनीष पांडे को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024 नीलामी: इंग्लैंड के फिलिप साल्ट को नहीं मिला खरीदार इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024 नीलामी: इंग्लैंड के फिलिप साल्ट रहे अनसोल्ड, बोले- उम्मीद थी मुझे चुना जाएगा इंडियन प्रीमियर लीग

    टी-20 क्रिकेट

    नजमुल हसन शान्तो ने श्रीलंका के खिलाफ लगाया अपना पहला टी-20 अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के इतिहास के शीर्ष-5 गेंदबाजों पर एक नजर राजस्थान रॉयल्स
    दिनेश कार्तिक IPL 2024 के बाद ले सकते हैं लीग से संन्यास- रिपोर्ट दिनेश कार्तिक
    IPL: महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज है यह बड़ा रिकॉर्ड, 27 बार कर चुके ऐसा इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    तीसरा वनडे: रहमनुल्लाह गुरबाज ने आयरलैंड के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    IPL 2024: क्या है RCB की मजबूती और कमजोरी? आंकड़ो से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    ICC रैंकिंग: रविचंद्रन अश्विन बने टेस्ट में नंबर एक गेंदबाज, बल्लेबाजों में रोहित शर्मा को फायदा रविचंद्रन अश्विन
    IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी हैरी ब्रूक टूर्नामेंट से हटे- रिपोर्ट हैरी ब्रूक

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स के शीर्ष-5 गेंदबाजों पर एक नजर  कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद के शीर्ष-5 गेंदबाजों पर एक नजर  टी-20 क्रिकेट
    ऋषभ पंत का IPL में खेलना मुश्किल, दिल्ली कैपिटल्स ने नहीं बनाया टीम का हिस्सा- रिपोर्ट ऋषभ पंत
    IPL: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ लगे हैं सर्वाधिक छक्के, जानिए अन्य टीमों की आंकड़े रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025