Page Loader
IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच होंगे सौरव गांगुली, रिकी पोंटिंग की जगह लेंगे
IPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स ने 5 मैच जीते (तस्वीर: इंस्टा/@souravganguly)

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच होंगे सौरव गांगुली, रिकी पोंटिंग की जगह लेंगे

Jun 10, 2023
01:57 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खराब प्रदर्शन के बाद टीम से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। बंगाली अखबार 'सांगबाद प्रतिदिन' की रिपोर्ट के मुताबिक, IPL 2024 में सौरव गांगुली फ्रेंचाइजी के हेड कोच हो सकते हैं। वहीं रिकी पोंटिंग ने फ्रेंचाइजी छोड़ने का मन बना लिया है। वर्तमान में गांगुली DC के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट हैं। वहीं पोंटिंग 2018 से DC के हेड कोच हैं। उनके कार्यकाल में टीम एक भी खिताब नहीं जीती।

प्रदर्शन

इस सीजन खराब रहा प्रदर्शन

IPL 2023 में DC 10 अंकों के साथ अंकतालिका में 9वें पायदान पर रही। टीम ने 14 में से सिर्फ 5 मुकाबले जीते। गांगुली IPL 2019 में DC के मेंटॉर थे, उस साल टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था। तब श्रेयस अय्यर टीम के कप्तान थे। DC ने अब तक एक बार भी IPL का खिताब नहीं जीता है। IPL 2020 में टीम फाइनल में पहुंची थी, जहां उन्हें मुंबई इंडियंस (MI) के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।