Page Loader
IPL 2024: PBKS के खिलाफ दमदार रहा है शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े
शुभमन गिल पंजाब किंग्स के लिए बन सकते हैं बड़ा खतरा (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: PBKS के खिलाफ दमदार रहा है शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े

Apr 20, 2024
06:50 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 37वें मुकाबले में रविवार (21 अप्रैल) को गुजरात टाइटंस (GT) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से होगा। यह मुकाबला PBKS के घरेलू मैदान यानी महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में PBKS की कोशिश GT के कप्तान शुभमन गिल को जल्द से जल्द आउट करने की होगी, क्योंकि गिल का उसके खिलाफ प्रदर्शन काफी दमदार रहा है। आइए गिल के IPL में PBKS के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

प्रदर्शन

गिल ने PBKS के खिलाफ 69 की औसत से बनाए हैं रन

गिल ने IPL की लगभग सभी टीमों के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इसी तरह PBKS के खिलाफ खेलना भी उन्हें काफी रास आता है। वह इस टीम के खिलाफ अब तक 12 मैच की 11 पारियों में 69.43 की औसत और 145.51 की स्ट्राइक रेट से 486 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने 96 रन के उच्चतम स्कोर के साथ 6 अर्धशतक भी जमाए हैं। वह इस टीम के खिलाफ 4 बार नाबाद भी रहे हैं।

आंकड़े

PBKS के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ गिल का प्रदर्शन?

गिल ने PBKS के प्रमुख तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा का 9 IPL मुकाबले में सामना किया है, जिसमें वह 2 बार आउट हुए हैं। गिल उनके खिलाफ 52 गेंदों में 69 रन बनाने में सफल रहे हैं। सैम कर्रन के खिलाफ उन्होंने 5 पारी में 35 गेंदों में 40 रन बनाए हैं और 1 बार आउट हुए हैं। अर्शदीप सिंह के खिलाफ उन्होंने 7 पारियों में 47 गेंदों में 61 रन बनाए हैं और 1 बार उनका शिकार बने हैं।

करियर

कैसा रहा है गिल का IPL करियर?

गिल ने साल 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह 98 मैच की 95 पारियों में 38.16 की औसत और 135.39 की स्ट्राइक रेट से 3,053 रन बना चुके हैं। इसमें 3 शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 129 रन का रहा है। वह इस लीग में पहली बार GT की कप्तानी कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी बल्लेबाजी पर इसका खास असर दिखाई नहीं देर रहा है।