NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: हार्दिक पांड्या अब मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे, शुभमन गिल बने गुजरात के कप्तान
    अगली खबर
    IPL 2024: हार्दिक पांड्या अब मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे, शुभमन गिल बने गुजरात के कप्तान
    हार्दिक पांड्या अब मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे (तस्वीर: एक्स/ @hardikpandya7)

    IPL 2024: हार्दिक पांड्या अब मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे, शुभमन गिल बने गुजरात के कप्तान

    लेखन आदर्श कुमार
    Nov 27, 2023
    01:21 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए मुंबई इंडियंस (MI) ने बड़ा दाव खेलते हुए हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल कर लिया, वहीं कैमरून ग्रीन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से ट्रेड कर दिया है।

    फ्रेंचाइजी ने 17.5 करोड़ रुपये में ग्रीन को RCB में भेजा है। यह सब पांड्या को वापस MI में लाने के लिए किया गया।

    अब गुजरात टाइटंस (GT) ने शुभमन गिल को अपना नया कप्तान बनाया है।

    आइए पूरी खबर पर नजर डालते हैं।

    आंकड़े

    GT के लिए कमाल का रहा है हार्दिक का प्रदर्शन 

    हार्दिक की कप्तानी में GT ने अपने पहले IPL संस्करण में ही खिताब जीत लिया था। IPL 2023 में उन्होंने अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया था जहां चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ उन्हें हार मिली थी।

    हार्दिक की कप्तानी में GT ने 31 में से 22 मुकाबले जीते थे और 9 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

    GT की ओर से खेलते हुए हार्दिक ने 30 पारियों में 37.86 की औसत से 833 रन बनाए थे।

    बयान

    शुभमन ने बनाए थे IPL 2023 में सबसे ज्यादा रन 

    GT के निदेशक विक्रम सोलंकी ने कहा, "शुभमन ने पिछले 2 साल में खेल के उच्चतम स्तर पर काफी प्रगति की है। हमने उन्हें न केवल एक बल्लेबाज के रूप में बल्कि क्रिकेट में एक लीडर के रूप में भी परिपक्व होते हुए देखा है। हम उन्हें कप्तान बनाने को लेकर काफी उत्साहित हैं।"

    शुभमन IPL 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 17 मुकाबलों में 59.33 की औसत से 890 रन बनाए थे।

    कप्तान 

    MI के लिए कैसा रहा हार्दिक का प्रदर्शन? 

    हार्दिक ने साल 2015 में MI के लिए अपना IPL डेब्यू किया था। उन्होंने 7 सीजन तक इस टीम का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें 92 मैचों में 27.33 की औसत और 153.91 की स्ट्राइक रेट से 1,476 रन बनाए थे।

    गेंदबाजी में इस शानदार ऑलराउंडर ने 31.26 की औसत के साथ 42 विकेट झटके थे।

    इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 20 रन देते हुए 3 विकेट लेना रहा था। MI ने 2022 संस्करण के लिए हार्दिक को रिटेन नहीं किया था।

    प्रदर्शन

    IPL 2023 में कैसा रहा था कैमरून ग्रीन का प्रदर्शन?

    ग्रीन ने 2023 में पहली बार IPL खेला था। उनको MI ने रिकॉर्ड 17.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने 16 मुकाबलों में 50.22 की औसत के साथ 452 रन बनाए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 160.28 की रही थी।

    इस खिलाड़ी ने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए थे। गेंदबाजी में ग्रीन ने 16 मुकाबलों में 6 विकेट झटके थे।

    RCB के लिए यह खिलाड़ी फायदेमंद साबित हो सकता है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ग्रीन बड़े-बड़े स्कोर बना सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शुभमन गिल
    इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 क्रिकेट
    हार्दिक पांड्या

    ताज़ा खबरें

    'ज्वेल थीफ' की अभिनेत्री निकिता दत्ता कोरोना वायरस से संक्रमित, दिया स्वास्थ्य अपडेट कोरोना वायरस
    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में जवान शहीद, 2 आतंकी मारे गए जम्मू-कश्मीर
    'हेरा फेरी' के लिए परेश रावल को मिली थी इतनी रकम, सुनील-अक्षय की फीस भी जानिए परेश रावल
    बीकानेर में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण को कांग्रेस ने खोखले फिल्मी संवाद बताया, पूछे 4 सवाल नरेंद्र मोदी

    शुभमन गिल

    शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया अर्धशतक, इस मामले में विराट कोहली को पछाड़ा भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: शुभमन गिल ने लगाया अपना छठा शतक, जानिए उनके आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    शुभमन गिल 35 वनडे पारियों के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, अमला को पछाड़ा भारतीय क्रिकेट टीम
    शुभमन गिल वनडे में सबसे तेज 6 शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL: शेन बॉन्ड ने मुंबई इंडियंस से तोड़ा नाता, 9 साल संभाली गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी  शेन बॉन्ड
    लसिथ मलिंगा को मुंबई इंडियंस ने नियुक्त किया नया गेंदबाजी कोच, शेन बॉन्ड की लेंगे जगह  मुंबई इंडियंस
    IPL: शेन बॉन्ड को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान रॉयल्स के सहायक और तेज गेंदबाजी कोच बने टी-20 क्रिकेट
    IPL 2024 के लिए दुबई में हो सकती है नीलामी, BCCI ने निर्धारित किया समय- रिपोर्ट  टी-20 क्रिकेट

    टी-20 क्रिकेट

    भारतीय टीम ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक बार किया 200+ रन के लक्ष्य का सफल पीछा भारतीय क्रिकेट टीम
    ईशान किशन टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरे सर्वाधिक 50+ स्कोर करने वाले भारतीय विकेटकीपर बने ईशान किशन
    भारतीय क्रिकेट टीम की टी-20 अंतरराष्ट्रीय में लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 सबसे बड़ी जीत  भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय: सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी डेब्यू में रचा इतिहास, बनाया सर्वाधिक स्कोर सूर्यकुमार यादव

    हार्दिक पांड्या

    एशिया कप 2023: विश्व क्रिकेट के इन 5 स्टार ऑलराउंडरों पर टिकी होगी नजरें  एशिया कप क्रिकेट
    हार्दिक पांड्या 274 दिन से टी-20 अंतरराष्ट्रीय में नहीं जमा पाए हैं अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  टी-20 क्रिकेट
    हार्दिक पांड्या ने 14 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में की है भारतीट टीम की कप्तानी, जानिए कितने जीते भारतीय क्रिकेट टीम
    भारतीय टीम अब तक नहीं हारी 5 मैचों की द्विपक्षीय टी-20 सीरीज, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025