NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / GT बनाम DC: शुभमन गिल ने IPL में खेले 100 मुकाबले, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    GT बनाम DC: शुभमन गिल ने IPL में खेले 100 मुकाबले, जानिए उनके आंकड़े 
    शुभमन गिल ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    GT बनाम DC: शुभमन गिल ने IPL में खेले 100 मुकाबले, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 25, 2024
    12:06 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 40वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया।

    इस मुकाबले में GT के कप्तान शुभमन गिल ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपने 100 मुकाबले पूरे कर लिए हैं।

    वह 100 IPL मैच खेलने वाले 64वें खिलाड़ी बने हैं। अपने 100वें मुकाबले में गिल ने कुछ खास नहीं कर पाए और 6 रन बनाकर आउट हो गए।

    ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    रन

    चौथे सबसे तेज 3,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी 

    गिल ने अपने IPL करियर में 38 से ज्यादा की औसत से 3,000 से ज्यादा रन बनाए हैं।

    वह IPL सबसे तेज 3,000 रन बनाने वाले संयुक्त रूप से चौथे सबसे तेज बल्लेबाज बने थे।

    इस मामले में उनसे आगे केवल क्रिस गेल (75 पारी), केएल राहुल (80), और जोस बटलर (85) हैं।

    गिल के अलावा डेविड वार्नर ने 94 पारियों में ही अपने 3,000 रन पूरे किए थे। गिल 3,000 रन पूरे करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी हैं।

    आगाज

    शुभमन ने KKR के लिए किया था अपने करियर का आगाज 

    गिल ने IPL करियर का आगाज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए साल 2018 में किया था। साल 2020 के सीजन में उन्होंने 33.84 की औसत से 440 रन बनाए थे।

    उन्होंने उस सीजन कई मुकाबलों में KKR के लिए मैच जिताऊ पारी खेली थी।

    साल 2021 के सीजन में गिल ने KKR के लिए 28.11 की औसत से 478 रन बनाए थे। इस सीजन KKR फाइनल तक पहुंची थी। अगले सीजन गिल को KKR ने रिलीज कर दिया था।

    रन 

    GT के साथ कमाल के रहे शुभमन के 2 साल 

    गिल ने IPL 2022 में GT के लिए 34.50 की औसत से 483 रन बनाए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 132.33 की रही थी। इसी सीजन GT ने IPL की ट्रॉफी अपने नाम की थी।

    IPL 2023 में गिल का बल्ला तो जमकर बोला था।

    उन्होंने 17 मैच में 59.33 की औसत और 157.80 की स्ट्राइक रेट से 890 रन बना दिए थे।

    उनके बल्ले से 3 शतक और 4 अर्धशतक निकले थे। वह 2 बार नाबाद भी रहे थे।

    बल्लेबाज

    गिल GT के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज 

    गिल ने IPL में GT के लिए 42 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 45.32 की औसत और 147.49 की स्ट्राइक रेट से से 1,677 रन बनाए हैं।

    उन्होंने GT के लिए 3 शतक और 10 अर्द्धशतक भी लगाए हैं। 129 रन उनका उच्चतम स्कोर है।

    गिल GT के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। दूसरे स्थान पर डेविड मिलर हैं, जिन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए 878 रन बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शुभमन गिल
    टी-20 क्रिकेट
    इंडियन प्रीमियर लीग
    गुजरात टाइटंस

    ताज़ा खबरें

    भुज एयरबेस पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- 'ऑपरेशन सिंदूर' ट्रेलर था, समय आने पर पूरी फिल्म दिखाएंगे  राजनाथ सिंह
    IPL 2025: मिचेल स्टार्क शेष मैचों से हुए बाहर, हेजलवुड और जैक्स करेंगे वापसी इंडियन प्रीमियर लीग
    आमिर खान ने ठुकरा दी थी 'हम तुम', स्क्रिप्ट तक सुनने से कर दिया था इनकार आमिर खान
    अमेरिका में 2,000 से ज्यादा स्टारबक्स के कर्मचारी हड़ताल पर बैठे, क्या है कारण? स्टारबक्स

    शुभमन गिल

    शुभमन गिल के साथ फर्जी फोटो साझा करने वालों पर भड़कीं सारा तेंदुलकर, यूं लगाई लताड़ सारा तेंदुलकर
    IPL 2024 में कौन करेगा गुजरात टाइटंस की कप्तानी? ये हैं प्रमुख दावेदार गुजरात टाइटंस
    IPL 2024: हार्दिक पांड्या अब मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे, शुभमन गिल बने गुजरात के कप्तान इंडियन प्रीमियर लीग
    शुभमन गिल ने गुजरात टाइटंस की कप्तानी मिलने के बाद दिया अहम बयान, जानिए क्या कहा इंडियन प्रीमियर लीग

    टी-20 क्रिकेट

    पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: पहले टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024: इन खिलाड़ियों के साथ नजर आ सकती है भारतीय टीम टी-20 विश्व कप
    टी-20 सीरीज: न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का कैसा रहा है प्रदर्शन?  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    GT बनाम DC: मुकेश कुमार ने अपने IPL करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की, जानिए उनके आंकड़े  मुकेश कुमार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL: एक पारी के दौरान पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर टी-20 क्रिकेट
    IPL 2024: GT ने PBKS को हराकर दर्ज की अपनी चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  गुजरात टाइटंस
    IPL 2024: हर्षल पटेल ने अपने 100वें मैच में चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े पंजाब किंग्स
    IPL 2024: RR बनाम MI के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगी टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट राजस्थान रॉयल्स

    गुजरात टाइटंस

    IPL 2024: शशांक सिंह ने पहला अर्धशतक जड़कर दिलाई PBKS को जीत, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: LSG बनाम GT मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2024: केएल राहुल का गुजरात टाइटंस के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: शुभमन गिल का LSG के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025