Page Loader
IPL 2024: सैम कर्रन ने LSG के खिलाफ दूसरी बार चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े
सैम कर्रन ने LSG के खिलाफ की घातक गेंदबाजी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: सैम कर्रन ने LSG के खिलाफ दूसरी बार चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े

Mar 30, 2024
09:46 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 11वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) के ऑलराउंडर सैम कर्रन ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। यह उनके IPL करियर में PBKS के खिलाफ दूसरा 3 विकेट हॉल रहा है। उन्होंने मैच में बड़ी कंजूसी से गेंदबाजी की और बल्लेबाजों को खुलकर शॉट लगाने का मौका नहीं दिया। इसके चलते LSG की टीम 200 का स्कोर पार नहीं कर पाई।

गेंदबाजी

कैसी रही कर्रन की गेंदबाजी?

कर्रन ने LSG को 45 रन के कुल स्कोर पर देवदत्त पडिक्कल (9) के रूप में न केवल दूसरा झटका दिया, बल्कि अपने विकेटों का खाता भी खोला। इसके बाद भी उनकी शानदार गेंदबाजी जारी रही और उन्होंने आयुष बदोनी (7) और रवि विश्नोई (0) को भी अपना शिकार बनाते हुए पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने पारी में अपने कोटे के 4 ओवरों में महज 7 की इकॉनकी से 28 रन खर्च करते हुए 3 बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया।

करियर

कैसा रहा है कर्रन का IPL करियर?

कर्रन ने साल 2019 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 49 मैच की 48 पारियों में 33.74 की औसत और 9.52 की इकॉनमी से 46 विकेट चटका चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/11 विकेट का रहा है। इसी तरह वह 38 पारियों में 142.07 की स्ट्राइक रेट से 699 रन भी बना चुके हैं। इसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 63 रन का रहा है।