NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: साई किशोर ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2024: साई किशोर ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े 
    साई किशोर ने की उम्दा गेंदबाजी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: साई किशोर ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े 

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 21, 2024
    10:02 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 37वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) के स्पिनर साई किशोर ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए।

    यह उनके IPL का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और पहला 4 विकेट हॉल रहा है। उनकी शानदार गेंदबाजी के कारण ही PBKS को लगातार झटके लगे और टीम 150 का स्कोर भी नहीं बना पाई।

    आइए साई किशोर की गेंदबाजी और आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

    प्रदर्शन

    ऐसी रही किशोर की गेंदबाजी 

    किशोर ने विपक्षी टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा (13) को बोल्ड करते हुए अपना पहला विकेट हासिल किया।

    उन्होंने कसी हुई गेंदबाजी की और निरंतर अंतराल पर विकेट चटकाए।

    बाएं हाथ के इस स्पिनर ने मध्यक्रम में शशांक सिंह (8) और आशुतोष शर्मा (3) और हरप्रीत बरार (29) को पवेलियन की राह दिखाई।

    उन्होंने अपने 4 ओवर में 8.20 की इकॉनमी रेट से 33 रन देते हुए ये 4 सफलताएं हासिल की।

    आंकड़े

    ऐसा है किशोर का IPL करियर 

    किशोर ने अपने युवा IPL करियर में अब तक 8 मैचों में 17.17 की औसत और 7.63 की इकॉनमी रेट के साथ 12 विकेट लिए हैं। IPL 2024 में वह 3 मैचों में 6 विकेट ले चुके हैं।

    उन्होंने IPL 2022 में अपने IPL करियर की शुरुआत की थी।

    उस सीजन में उन्हें 5 मैचों में खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 20.17 की औसत और 7.56 की इकॉनमी रेट के साथ 6 विकेट लिए थे।

    आंकड़े

    भारत से 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेल चुके हैं किशोर 

    भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछले साल एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था, किशोर उस टीम का हिस्सा थे।

    प्रमुख खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में किशोर को टी-20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू करने का मौका मिला था।

    उन्होंने भारत की ओर से 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें 15.75 की औसत के साथ 4 विकेट लिए हैं।

    वह अपने टी-20 क्रिकेट करियर में अब तक 60 मैचों में 69 विकेट ले चुके हैं।

    लेखा-जोखा

    बड़ा स्कोर नहीं बना सकी PBKS की टीम 

    PBKS की टीम ने शुरुआती 6 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 56 रन बनाए। अच्छी शुरुआत के बाद PBKS के विकेटों का पतझड़ सा लग गया।

    प्रभसिमरन सिंह (35) को छोड़कर शीर्षक्रम के ज्यादातर बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए।

    संकट की घड़ी में निचलेक्रम में बरार ने 19 गेंदों पर 29 रन का योगदान दिया।

    किशोर के अलावा नूर अहमद और मोहित शर्मा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024
    गुजरात टाइटंस
    पंजाब किंग्स

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: ईशान किशन ने RCB के खिलाफ खेली नाबाद 94 रन की पारी, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट ने टेस्ट क्रिकेट में जड़ा अपना दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    इस साल आ रहीं हैं ये 5 जबरदस्त एक्शन फिल्में, लिख लीजिए तारीख ऋतिक रोशन
    IPL 2025: जितेश शर्मा SRH के खिलाफ मैच में बने RCB के कप्तान, जानिए कारण इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL में DC और SRH का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ो से जानिए दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2024: ऋषभ पंत का SRH के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2024: भुवनेश्वर कुमार का DC के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2024: KKR बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  कोलकाता नाइट राइडर्स

    IPL 2024

    IPL 2024: KKR बनाम RR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में KKR और RR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    RCB बनाम SRH: ट्रेविस हेड ने लगाया अपने IPL करियर का पहला शतक ट्रेविस हेड
    IPL: पावरप्ले में SRH की ओर से बने हैं सर्वाधिक व्यक्तिगत 50+ स्कोर, DC है फिसड्‌डी इंडियन प्रीमियर लीग

    गुजरात टाइटंस

    GT बनाम SRH: अभिषेक शर्मा ने IPL में पूरे किए अपने 1,000 रन, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: मोहित शर्मा ने SRH के खिलाफ चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: GT ने SRH को हराकर दर्ज की अपनी दूसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2024: GT बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    पंजाब किंग्स

    IPL 2024: विराट कोहली का पंजाब किंग्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: शिखर धवन का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: RCB बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: LSG बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025