NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: LSG ने RCB को हराते हुए दर्ज की अपनी दूसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    IPL 2024: LSG ने RCB को हराते हुए दर्ज की अपनी दूसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स
    LSG के गेंदबाजों ने किया कमाल (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: LSG ने RCB को हराते हुए दर्ज की अपनी दूसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 02, 2024
    11:10 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 15वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 28 रन से हराते हुए इस सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है।

    एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जीत के लिए मिले 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB की टीम 153 रन पर ही सिमट गई।

    यह मौजूदा सीजन में RCB की तीसरी हार है।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    LSG ने इस तरह से दर्ज की जीत

    LSG से क्विंटन डिकॉक ने अर्धशतक (81) लगाया। उनके अलावा निकोलस पूरन ने 21 गेंदों में 40* रन बनाते हुए टीम को 181/5 के स्कोर तक पहुंचाया।

    जवाब में RCB ने पॉवरप्ले के बाद तक 48 रन बनाए और इस बीच विराट कोहली (22), फाफ डु प्लेसिस (9) और ग्लेन मैक्सवेल (0) के विकेट गंवाए।

    मुश्किल घड़ी में रजत पाटीदार (29) और महिपाल लोमरोर ने संघर्ष किया लेकिन LSG की दमदार गेंदबाजी के चलते RCB लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी।

    डिकॉक

    डिकॉक ने लगाया अपना 22वां IPL अर्धशतक 

    डिकॉक ने पारी का पहला ओवर करने आए रीस टॉपली के खिलाफ 3 चौके लगाए। उन्होंने तीसरा ओवर करने आए मोहम्मद सिराज की भी पिटाई की और उस ओवर में लगातार 2 छक्के लगाए।

    उनकी आक्रामक पारी की बदौलत RCB ने पॉवरप्ले में 54/1 का स्कोर बनाया। उन्होंने 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

    वह 56 गेंदों पर 81 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 5 छक्के भी लगाए।

    उपलब्धि

    छठे सबसे तेज 3,000 IPL रन वाले बल्लेबाज बने डिकॉक 

    डिकॉक IPL में 3,000 रन का आंकड़ा छूने वाले छठे सबसे तेज बल्लेबाज (पारियों में) बने हैं। उन्होंने 99 पारियों में ये मुकाम हासिल किया है।

    उनसे कम पारियों में क्रिस गेल (75), केएल राहुल (80), जोस बटलर (85), डेविड वार्नर (94) और डु प्लेसिस (95) ने ये मुकाम हासिल किया है।

    ये डिकॉक की IPL 2024 में लगातार दूसरी 50+ की पारी है। उन्होंने पिछले मैच में PBKS के विरुद्ध 54 रन बनाए थे।

    कोहली

    किसी एक मैदान पर 100 टी-20 मैच खेलने वाले पहले भारतीय बने कोहली 

    कोहली का यह चिन्नास्वामी स्टेडियम में 100वां टी-20 मैच रहा। वह किसी एक मैदान पर 100 टी-20 मैच खेलने वाले पहले भारतीय बने हैं।

    उन्होंने यहां पर 97 पारियों में 39.73 की औसत और 141.72 की स्ट्राइक रेट से 3,298 रन बनाए हैं। इस बीच वह 14 बार नाबाद भी रहे हैं। कोहली ने इस मैदान पर 4 शतक और 25 अर्धशतक लगाए हैं।

    वह इस मैदान पर सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

    जानकारी

    IPL में 16वीं बार शून्य पर आउट हुए मैक्सवेल 

    मैक्सवेल 16वीं बार IPL में शून्य पर आउट हुए हैं। वह लीग इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा बार बिना खाता खोले आउट होने वाले बल्लेबाज बने हैं। उनसे आगे सिर्फ दिनेश कार्तिक और रोहित शर्मा हैं, जो 17-17 बार शून्य पर आउट हुए हैं।

    मयंक

    मयंक यादव ने अपनी गति से फिर किया कमाल

    RCB के खिलाफ मयंक यादव ने अपनी गति का कहर बरपाया। उन्होंने मैक्सवेल को खाता भी नहीं खोलने दिया। इसके बाद उन्होंने कैमरून ग्रीन को बोल्ड करते हुए अपनी दूसरी सफलता हासिल की।

    उन्होंने अपने आखिरी ओवर में पाटीदार का विकेट लिया।

    इस 21 वर्षीय तेज गेंदबाज ने अपने 4 ओवर में सिर्फ 14 रन देते हुए 3 प्रमुख विकेट हासिल किए।

    उन्होंने 156.7 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद की, जो इस सीजन की सबसे तेज गेंद है।

    जानकारी

    लोमरोर ने खेली प्रभावशाली पारी 

    RCB ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 14.2 ओवर में 103 के स्कोर पर जब अपना छठा विकेट खोया था, तब महिपाल लोमरोर क्रीज पर आए। उन्होंने 13 गेंदों में 3 चौकों और इतने ही छक्कों की बदौलत 33 रन की प्रभावशाली पारी खेली।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024
    लखनऊ सुपर जायंट्स
    रॉयल एनफील्ड बाइक

    ताज़ा खबरें

    MI बनाम DC: कुलदीप यादव ने IPL में अपने 100 विकेट पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े क्रिकेट समाचार
    भारत में बढ़ रहे कोरोनावायरस के मामले, नया वेरिएंट जिम्मेदार या कम हुआ वैक्सीन का असर? कोरोना वायरस
    पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश, 24 घंटे में भारत से जाना होगा पाकिस्तान समाचार
    शाहरुख खान की 4 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, एक ने तो कमाए केवल 4 करोड़ रुपये शाहरुख खान

    इंडियन प्रीमियर लीग

    LSG बनाम PBKS: शिखर धवन ने लगाया अपने IPL करियर का 51वां अर्धशतक, बनाया ये रिकॉर्ड शिखर धवन
    IPL 2024: DC बनाम CSK मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए विशाखापट्टनम स्टेडियम के आंकड़े दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2024: MI बनाम RR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2024
    IPL में MI और RR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  मुंबई इंडियंस

    IPL 2024

    IPL 2024: जोस बटलर का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: डेविड वार्नर का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: क्वेना मफाका MI के लिए डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: अभिषेक शर्मा ने SRH के लिए बनाया सबसे तेज अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    नवीन उल हक बोले- विराट कोहली ने शुरू की थी लड़ाई, जबरदस्ती पकड़ा मेरा हाथ  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच हो सकते हैं जस्टिन लैंगर इंडियन प्रीमियर लीग
    जस्टिन लैंगर लखनऊ सुपर जायंट्स के मुख्य कोच नियुक्त, एंडी फ्लावर की जगह लेंगे जस्टिन लैंगर
    RCB की माइक हेसन और बांगर से नाता तोड़ने की तैयारी, नए कोचों की तलाश शुरू रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    रॉयल एनफील्ड बाइक

    रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 बाइक हुई पेश, रेट्रो लुक के साथ मिलेगा पावरफुल 648cc इंजन  रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650
    कावासाकी Z650 RS बनाम रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650: जानिए कम कीमत में कौन-सी बाइक होगी दमदार बाइक्स की तुलना
    बाइक बिक्री लगातार 3 महीने से 10 लाख के पार, ऐसे रहे आंकड़े दोपहिया वाहन
    रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 के नए साल से बढ़ेंगे दाम, अभी कितनी है कीमत?  रॉयल एनफील्ड हिमालयन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025