NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / RCB बनाम LSG: क्विंटन डिकॉक ने लगाया अर्धशतक, IPL में पूरे किए अपने 3,000 रन 
    अगली खबर
    RCB बनाम LSG: क्विंटन डिकॉक ने लगाया अर्धशतक, IPL में पूरे किए अपने 3,000 रन 
    क्विंटन डिकॉक ने IPL में पूरे किए अपने 3,000 रन (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    RCB बनाम LSG: क्विंटन डिकॉक ने लगाया अर्धशतक, IPL में पूरे किए अपने 3,000 रन 

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 02, 2024
    09:00 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 15वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी (81) खेली है।

    इस पारी के दौरान उन्होंने अपने IPL करियर के 3,000 रन भी पूरे किए। वह भारत की इस फ्रेंचाइजी लीग में ये आंकड़ा छूने वाले विश्व के कुल 23वें बल्लेबाज बने हैं।

    आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी

    ऐसी रही डिकॉक की पारी 

    डिकॉक ने पारी का पहला ओवर करने आए रीस टॉपली के खिलाफ 3 चौके लगाए। उन्होंने तीसरा ओवर करने आए मोहम्मद सिराज की भी पिटाई की और उस ओवर में लगातार 2 छक्के लगाए।

    उनकी आक्रामक पारी की बदौलत RCB ने पॉवरप्ले में 54/1 का स्कोर बनाया।

    उन्होंने 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 56 गेंदों पर 81 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 5 छक्के भी लगाए।

    उपलब्धि

    IPL में 3,000 रन बनाने वाले तीसरे दक्षिण अफ्रीकी बने डिकॉक

    डिकॉक IPL में 3,000 रन पूरे करने वाले दक्षिण अफ्रीका के सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बने हैं। वह अब एबी डिविलियर्स और फाफ डु प्लेसिस की सूची में शामिल हुए हैं।

    बता दें कि डिविलियर्स ने IPL में 184 मैचों में 39.7 की औसत और 151.68 की स्ट्राइक रेट से 5,162 रन बनाए हैं।

    डु प्लेसिस ने 36.33 की औसत और 134.07 की स्ट्राइक रेट के साथ 4,179 रन बनाए हुए हैं।

    आंकड़े

    छठे सबसे तेज 3,000 IPL रन वाले बल्लेबाज बने डिकॉक

    डिकॉक IPL में 3,000 रन का आंकड़ा छूने वाले छठे सबसे तेज बल्लेबाज (पारियों में) बने हैं। उन्होंने 99 पारियों में ये मुकाम हासिल किया है।

    उनसे कम पारियों में क्रिस गेल (75), केएल राहुल (80), जोस बटलर (85), डेविड वार्नर (94) और डु प्लेसिस (95) ने ये मुकाम हासिल किया है।

    ये डिकॉक की IPL 2024 में लगातार दूसरी 50+ की पारी है। उन्होंने पिछले मैच में PBKS के विरुद्ध 54 रन बनाए थे।

    करियर  

    डिकॉक के IPL करियर पर एक नजर 

    डिकॉक ने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था।

    वह दुनिया की सबसे महंगी लीग में अब तक 99 मैचों में लगभग 33 की औसत के साथ 3,046 रन बना चुके हैं।

    इस दौरान उन्होंने 2 शतक के अलावा 22 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 140 रन का रहा है।

    वह इस लीग में अब तक LSG समेत कुल 5 टीमों से खेल चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्विंटन डिकॉक
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष मिशन का लॉन्च फिर टला, इस बार यह समस्या बनी वजह शुभांशु शुक्ला
    क्रेडिट कार्ड को कैसे करें एक्टिव? यहां जानिए आसान तरीका  क्रेडिट कार्ड
    कार चलाने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना हो सकता है हादसा  कार
    धांसू माइलेज देने वाली 5 CNG कारें, एक किलोग्राम गैस में दौड़ेगी 30 किलोमीटर से ज्यादा  CNG कार

    क्विंटन डिकॉक

    दूसरा टी-20: क्विंटन डिकॉक ने दक्षिण अफ्रीका की ओर से लगाया दूसरा सबसे तेज शतक  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    IPL 2023: इन 5 खिलाडि़यों के दम पर खिताब जीतने का ख्वाब देखेगी लखनऊ सुपर जायंट्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम LSG: क्विंटन डिकॉक ने लगाया IPL में अपना 20वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    क्विंटन डिकॉक के टी-20 क्रिकेट में 9,000 रन पूरे हुए, ऐसे रहे हैं आंकड़े  लखनऊ सुपर जायंट्स

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: मयंक यादव ने डेब्यू मैच में PBKS के खिलाफ चटकाए 3 विकेट, जानिए आंकड़े लखनऊ सुपर जायंट्स
    LSG बनाम PBKS: शिखर धवन ने लगाया अपने IPL करियर का 51वां अर्धशतक, बनाया ये रिकॉर्ड शिखर धवन
    IPL 2024: DC बनाम CSK मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए विशाखापट्टनम स्टेडियम के आंकड़े दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2024: MI बनाम RR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2024

    IPL 2024

    IPL 2024: शुभमन गिल पर हार के बाद लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना, जानिए कारण इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: जोस बटलर का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: डेविड वार्नर का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: क्वेना मफाका MI के लिए डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: निशान मुदष्का ने जड़ा दूसरा टेस्ट अर्धशतक, 500 रन भी पूरे किए  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: कुसल मेंडिस अपने 10वें टेस्ट शतक से चूके, जानिए उनके आंकड़े कुसल मेंडिस
    दूसरा टेस्ट: दिमुथ करुणारत्ने और कुसल मेंडिस की उम्दा पारी, श्रीलंका के नाम रहा पहला दिन श्रीलंका क्रिकेट टीम
    IPL में GT और SRH का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025