LOADING...
MI के लिए 200वां IPL मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने रोहित शर्मा, जानिए आंकड़े
रोहित शर्मा अपना 200वां मैच खेलने उतरे हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

MI के लिए 200वां IPL मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने रोहित शर्मा, जानिए आंकड़े

Mar 27, 2024
07:08 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच सीजन का 8वां मैच खेला जा रहा है। यह मुकाबला MI के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के लिए बहुत खास है। वह इस मैच में MI के लिए अपना 200वां मैच खेलने उतरे हैं। वह IPL के इतिहास में MI के अलावा केवल डेकेन चार्जर्स (हैदराबाद) के लिए और खेले हैं। ऐसे में आइए रोहित के IPL के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

करियर

IPL में MI के लिए कैसा रहा है रोहित का प्रदर्शन?

रोहित ने MI के लिए पहला मुकाबला साल 2011 में खेला था। उन्होंने अब तक 199 मुकाबलों की 195 पारियों में 29.38 की औसत और 129.85 की स्ट्राइक रेट से 5,084 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 34 अर्धशतक और 1 शतक निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 109 रन रहा है। रोहित ने MI के लिए 207 छक्के और 465 चौके लगाए हैं। वह 22 बार इस टीम के लिए खेलते हुए नाबाद रहे हैं।

मैच

IPL में MI के लिए 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी 

IPL में MI के लिए 200वां मैच खेलने वाले रोहित पहले खिलाड़ी हैं। दूसरे स्थान पर किरोन पोलार्ड हैं, जिन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए IPL में 189 मैच खेले थे। अभी वह टीम के बल्लेबाजी कोच हैं। पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने MI के लिए IPL में 136 मैच खेले थे। वह इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। लसिथ मलिंगा (122) मैचों के साथ चौथे स्थान पर हैं।

Advertisement

कप्तान 

5 बार MI को चैंपियन बना चुके हैं रोहित 

रोहित ने MI के लिए सबसे पहले साल 2013 में कप्तानी की थी। वह रिकी पोटिंग की जगह टीम के कप्तान बने थे। रोहित 5 बार ( 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020) इस फ्रेंचाइजी को IPL में चैंपियन बना चुके हैं। इसके बावजूद IPL 2024 में MI ने बड़ा बदलाव करते हुए उन्हें कप्तानी से हटा दिया। पिछले 3 सीजन से MI कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही थी। अब टीम के नए कप्तान हार्दिक पांड्या हैं।

Advertisement

बल्लेबाजी

कप्तान के तौर पर कैसे हैं रोहित के आंकड़े?

रोहित 158 मैच में MI के लिए कप्तानी की है। वह IPL इतिहास के दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं। उन्हें 87 मैच में जीत और 67 मैच में हार मिली है। 4 मैच टाई रहे हैं। उनके कप्तानी के दौरान टीम की जीत प्रतिशत 55.06 की रही है। सबसे सफल कप्तानों में रोहित से आगे सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी हैं। धोनी ने 226 मैच में कप्तानी की है और उनकी टीम को 91 मैच में जीत मिली है।

Advertisement