Page Loader
IPL 2024: ऋषभ पंत ने KKR के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
ऋषभ पंत ने जड़ा शानदार अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: ऋषभ पंत ने KKR के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Apr 03, 2024
11:37 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 16वें मुकाबले में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान ऋषभ पंत ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ आक्रामक पारी खेलते हुए अर्धशतक (55) जड़ा। यह उनके IPL करियर का 17वां और KKR के खिलाफ पहला अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 26 गेंदों में पूरा किया। हालांकि, उनकी इस तूफानी पारी के बाद भी DC की टीम लक्ष्य से काफी पीछे रहा गई। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही पंत की पारी और साझेदारी?

DC को 27 रन के कुल स्कोर पर अभिषेक पोरेल (0) के रूप में तीसरा झटका लगा था। उसके बाद पंत बल्लेबाजी करने उतरे थे। उन्होंने पहली गेंद से ही आक्रामक बल्लेबाजी की और महज 26 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। यह उनका इस सीजन में लगातार दूसरा अर्धशतक रहा। उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स (54) के साथ 93 रनों की साझेदारी निभाई। वह 25 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 55 रन बनाकर आउट हुए।

करियर

कैसा रहा है पंत का IPL करियर?

पंत ने साल 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 102 मैच की 101 पारियों में 35 की औसत और 148 की स्ट्राइक रेट से 2,990 रन बना चुके हैं। वह DC के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वह अब तक 128 रन के उच्चतक स्कोर के साथ एक शतक और 17 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं। इसके अलावा वह विकेटकीपिंग करते हुए 89 शिकार भी कर चुके हैं।