NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ऋषभ पंत DC के लिए 100वां IPL मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    ऋषभ पंत DC के लिए 100वां IPL मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े 
    ऋषभ पंत DC के लिए अपना 100वां मैच खेलने उतरे (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    ऋषभ पंत DC के लिए 100वां IPL मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 28, 2024
    07:05 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच सीजन का 9वां मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है।

    यह मुकाबला DC के कप्तान ऋषभ पंत के लिए बहुत खास है। वह DC के लिए अपना 100वां IPL मैच खेलने उतरे हैं।

    वह IPL में DC के लिए 100 मुकाबले खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं।

    ऐसे में आइए पंत के IPL के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    करियर

    DC के लिए कैसा रहा है पंत का प्रदर्शन?

    पंत ने DC के लिए पहला मुकाबला साल 2016 में खेला था। उन्होंने अब तक इस फ्रेंचाइजी के लिए 99 मैच खेले हैं। इस दौरान 15 बार नाबाद रहते हुए 34.41 की औसत से 2,856 रन बनाए हैं।

    उनकी स्ट्राइक रेट 147.90 की रही है। इस खिलाड़ी ने 15 अर्धशतक और 1 शतक लगाए हैं। पंत का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 128 रन रहा है।

    वह साल 2023 में चोटिल होने के कारण एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए थे।

    मैच

    इन खिलाड़ियों ने खेले हैं DC के लिए सबसे ज्यादा मैच 

    पंत के बाद DC के लिए सबसे ज्यादा मैच अमित मिश्रा ने खेले हैं। उन्होंने 99 मैच में 106 विकेट झटके हैं।

    कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने DC के लिए 87 मैच खेले थे। उन्होंने इस दौरान 31.66 की औसत से 2,375 रन बनाए थे।

    डेविड वार्नर ने DC के लिए 82 मैच खेले हैं और 32.59 की औसत से 2,412 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 शतक भी निकला है।

    कप्तान

    कप्तान के तौर पर कैसा रहा है पंत का प्रदर्शन?

    कप्तान के तौर पर पंत ने 31 मैच खेले हैं। इस दौरान DC को 16 मैच में जीत मिली है और 14 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। 1 मैच टाई रहा है।

    वीरेंद्र सहवाग ने 52 मैच में कप्तानी की थी और टीम को 28 मैच में जीत मिली थी।

    अय्यर दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 41 मैच में कप्तानी की थी और 21 मैच में टीम को जीत मिली थी।

    वापसी

    IPL 2024 में 15 महीने बाद की वापसी 

    IPL 2024 में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ पंत ने कप्तानी करते हुए करीब 15 महीने बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की थी।

    हालांकि, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी DC के लिए पंत बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 13 गेंद में 2 चौकों की मदद से 18 रन बनाकर आउट हो गए थे।

    उन्हें हर्षल पटेल ने धीमी गति की गेंद में फंसाकर आउट किया था। 30 दिसंबर, 2022 को पंत सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    ऋषभ पंत
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: शिखर धवन का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े शिखर धवन
    संजू सैमसन IPL में दूसरे सर्वाधिक बार पारी में 5+ छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बने राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2024: केएल राहुल ने RR के खिलाफ जड़ा छठा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    IPL 2024: RR ने रोचक मुकाबले में LSG को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2024

    क्रिकेट समाचार

    दिमुथ करुणारत्ने ने पूरे किए अपने 15,000 प्रथम श्रेणी रन, जानिए उनके आंकड़े दिमुथ करुणारत्ने
    पहला टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका की कुल बढ़त 200 के पार, ऐसा रहा दूसरा दिन श्रीलंका क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान के लिए खुशखबरी, इमाद वसीम संन्यास से वापस लौटे  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    IPL में GT और MI का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग

    ऋषभ पंत

    IPL 2023: ऋषभ पंत को भारत के लिए खेलने में लग सकते हैं 2 साल- गांगुली  इंडियन प्रीमियर लीग
    ऋषभ पंत के लिए ये खास चीज करना चाहते हैं पोंटिंग, उन्हें बताया दिल्ली का लीडर इंडियन प्रीमियर लीग
    भारतीय बल्लेबाजी क्रम के लिए चुनौती बना नंबर-4 पर चयन, 2019 से नहीं मिला ठोस विकल्प श्रेयस अय्यर
    पंत को वापसी के लिए गांगुली ने दी अहम सलाह, उनकी तारीफ में कही ये बातें सौरव गांगुली

    टी-20 क्रिकेट

    केशव महाराज ने अयोध्या के राम मंदिर पहुंचकर की विशेष पूजा अर्चना, सामने आई फोटो इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: युजवेंद्र चहल हैं हारे हुए मैचों में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम DC: महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में होगा पहला IPL मुकाबला, जानिए पिच का मिजाज इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली ने टी-20 करियर में पूरे किए 12,000 रन, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने विराट कोहली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025