LOADING...
IPL 2024: रिटेंशन के बाद कुछ ऐसी है चेन्नई सुपर किंग्स की टीम, जानिए इतिहास 
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने कई खिलाड़ियों को रिलीज किया है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: रिटेंशन के बाद कुछ ऐसी है चेन्नई सुपर किंग्स की टीम, जानिए इतिहास 

Nov 26, 2023
04:18 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए खिलाड़ियों रिटेन्शन की आखिरी तारीख समाप्त हो चुकी है और सभी टीमों ने अपने-अपने खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने 8 खिलाड़ियों को बाहर किया है। इनमें खिलाड़ियों में बेन स्टोक्स, ड्वेन प्रिटोरियस, अंबाती रायडू, सिसांडा मगाला, काइल जैमीसन, भगत वर्मा, सुभ्रांशु सेनापति और आकाश सिंह शामिल हैं। रायडू अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में आइए पूरी खबर पर नजर डालते हैं।

टीम

रिटेंशन के बाद ऐसा है CSK का पूरा दल 

अब ऐसी है CSK की पूरी टीम- महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, शेख रसीद, अजिंक्य रहाणे, मिशेल सैंटनर, शिवम दुबे, मोईन अली, रविंद्र जडेजा, निशांत सिंधु, अजय मंडल, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, महीष तीक्ष्णा, सिमरजीत सिंह, राजवर्धन हंगरगेकर, माथीषा पाथिराना और प्रशांत सोलंकी। फ्रेंचाइजी ने किसी भी खिलाड़ी को अपनी टीम में ट्रेड नहीं किया है। CSK के पर्स में अभी 32.1 करोड़ रुपये बचे हुए हैं। वो इसी के साथ नीलामी में जाएंगे।

इतिहास

सबसे अधिक 10 फाइनल खेलने वाली टीम है CSK

CSK सबसे अधिक 10 बार IPL फाइनल खेलने वाली टीम है। CSK ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में इस लीग का खिताब जीता था। लगातार 2 साल खिताब जीतने वाली CSK पहली टीम थी और उनके रिकॉर्ड को 2020 में मुंबई इंडियंस (MI) ने बराबर किया था। स्पॉट-फिक्सिंग मामले में CSK को 2 साल के लिए लीग से निलंबित भी किया गया था। साल 2023 में टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया था और चैंपियन भी बने थे।

Advertisement

प्रदर्शन 

स्टोक्स और प्रिटोरियस का कैसा रहा है प्रदर्शन?

IPL में प्रिटोरियस ने 7 मैच की 5 पारियों में 11 की औसत और 157.14 की स्ट्राइक रेट से 44 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने 7 मुकाबलों में 39.67 की औसत और 9.52 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाए थे। स्टोक्स ने IPL में 45 मैच खेले हैं और 133.95 की स्ट्राइक रेट और 24.61 की औसत से 935 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में उन्होंने 45 मैच में 28 विकेट झटके हैं।

Advertisement

रकम

CSK ने स्टोक्स को भारी भरकम कीमत पर खरीदा था 

स्टोक्स को CSK ने मेगा नीलामी में 16.25 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि खर्च कर अपने दल में शामिल किया था। हालांकि, वह अपनी कीमत के साथ न्याय नहीं कर पाए थे। स्टोक्स IPL नीलामी के इतिहास में संयुक्त रूप से तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी थे। वहीं CSK के लिए वह अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं। चोट के कारण वह पिछले सीजन सिर्फ 2 मुकाबला ही खेल पाए थे।

Advertisement