NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: SRH ने रोमांचक मुकाबले में PBKS को 2 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    IPL 2024: SRH ने रोमांचक मुकाबले में PBKS को 2 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स
    SRH ने रोमांचक मुकाबले में PBKS को 2 रन से हराया (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: SRH ने रोमांचक मुकाबले में PBKS को 2 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 09, 2024
    11:16 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 23वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 2 रन से हराते हुए इस सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज की है।

    चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के बाद 182/9 का स्कोर बनाया था।

    जवाब में PBKS की टीम 180/6 का स्कोर ही बना सकी।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    ऐसा रहा रोचक मुकाबला 

    SRH ने 64 रन तक अपने 4 विकेट गंवा दिए थे। इस बीच उन्होंने ट्रेविस हेड (21), अभिषेक शर्मा (16), एडेन मार्करम (0) और राहुल त्रिपाठी (11) के विकेट गंवाए।

    मुश्किल घड़ी में युवा नितीश रेड्डी ने 37 गेंदों में 64 रन बनाए और टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।

    जवाब में PBKS ने 20 रन देते हुए अपने 3 विकेट खो दिए। इसके बाद आशुतोष शर्मा (33*) और शशांक सिंह (46*) ने संघर्ष किया, लेकिन जीत नहीं दिला सके।

    अभिषेक

    SRH के लिए 1,000 रन बनाने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बने अभिषेक 

    अभिषेक ने 11 गेंदों पर 2 चौकों और 1 छक्के की बदौलत 16 रन बनाए। इस बीच उन्होंने SRH की ओर से खेलते हुए अपना 1,000 रन पूरे किए।

    वह SRH के लिए IPL के इतिहास में पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने 1,000 रन पूरे किए हैं।

    उन्होंने अपनी मौजूदा फ्रेंचाइजी के लिए 47 पारियों में 23.41 की औसत से 1,007 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 143.44 की रही है।

    नितीश 

    नितीश रेड्डी ने टी-20 क्रिकेट में बनाया अपना सर्वोच्च स्कोर  

    पहले बल्लेबाजी करने उतरी SRH को शुरुआती झटके लगे। एक समय टीम के 4 बल्लेबाज 64 रन पर पवेलियन लौट गए थे। यहां से नितीश ने पारी को संभाला।

    उन्होंने 37 गेंद का सामना किया और 64 रन जड़ दिए। उनके बल्ले से 4 चौके और 5 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 172.97 की रही।

    नितीश ने अब्दुल समद के साथ 20 गेंद में 50 रन की साझेदारी निभाई। हेनरिक क्लासेन के साथ उन्होंने 21 गेंद में 36 रन जोड़े।

    अर्शदीप 

    अर्शदीप ने 4 शिकार करते हुए पूरे किए अपने 150 टी-20 विकेट 

    अर्शदीप सिंह ने 29 रन देते हुए 4 विकेट चटकाए। इस बीच उन्होंने अपने टी-20 क्रिकेट करियर में 150 विकेट पूरे किए। SRH के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड उनका 150वां शिकार बने।

    उन्होंने अब तक इस प्रारूप में 123 मैच खेले हैं, जिसमें लगभग 24 की औसत के साथ 153 ले लिए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 32 रन देते हुए 5 विकेट लेना रहा है।

    उन्होंने टी-20 क्रिकेट में इकलौता 5 विकेट हॉल अपने नाम किया हुआ है।

    कर्रन 

    सैम कर्रन ने पूरे किए अपने 3,000 टी-20 रन

    सैम कर्रन ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 22 गेंदों पर 29 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी 2 चौके और इतने ही छक्के भी लगाए।

    इस बीच उन्होंने टी-20 क्रिकेट करियर में 3,000 रन पूरे किए। उनके अब 221 टी-20 मैचों में लगभग 21 की औसत के साथ 3,000 रन हो गए हैं।

    इस प्रारूप में उन्होंने 16 अर्धशतक लगाए हैं। दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 213 विकेट अपने नाम किए हैं।

    पारी

    शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा ने खेली संघर्षपूर्ण पारी 

    अपने पिछले मैच में GT के विरुद्ध नाबाद 61 रन की पारी खेलकर PBKS को जीत दिलाने वाले शशांक ने आज भी कमाल का प्रदर्शन किया।

    उन्होंने 25 गेंदों पर नाबाद 46 रन बनाए। वह अपना लगातार दूसरा IPL अर्धशतक पूरा नहीं कर सके।

    उनके अलावा आशुतोष ने भी अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मैच को रोचक बना दिया था। उन्होंने 15 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024
    पंजाब किंग्स
    सनराइजर्स हैदराबाद

    ताज़ा खबरें

    आर माधवन इन धारावाहिकों से छोटे पर्दे पर छाए, एक में 'घर जमाई' बन लूटी वाहवाही आर माधवन
    मई में UPI के इस्तेमाल में हुआ जबरदस्त इजाफा, जानिए कितने करोड़ का हुआ लेन-देन  UPI
    किआ ने मई में बेची 22,000 से ज्यादा गाड़ियां, जानिए फायदा हुआ या नुकसान  किआ मोटर्स
    मई में GST संग्रह में हुआ 16.4 प्रतिशत का इजाफा, जानिए कितना जमा हुआ  GST

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: आंद्रे रसेल का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL में CSK और KKR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2024: रोहित शर्मा ने DC के खिलाफ पूरे किए 1,000 रन, हासिल की यह उपलब्धि मुंबई इंडियंस
    IPL 2024: हार्दिक पांड्या ने पूरे किए 4,500 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े मुंबई इंडियंस

    IPL 2024

    IPL 2024: LSG के तेज गेंदबाज शिवम मावी पूरे सीजन से हुए बाहर लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL में GT और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  गुजरात टाइटंस
    DC बनाम KKR: सुनील नरेन पहले IPL शतक से चूके, बनाया अपना सर्वोच्च टी-20 स्कोर सुनील नरेन
    DC बनाम KKR: अंगकृष रघुवंशी ने पहली IPL पारी में ही जड़ा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    पंजाब किंग्स

    IPL 2024: पंजाब किंग्स के स्पिन आक्रमण और उसके आंकड़ों पर एक नजर  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: पंजाब किंग्स 200+ रन का लक्ष्य हासिल करने में है अव्वल, 5 बार किया ऐसा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: पंजाब किंग्स की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: कोलकाता नाइट राइडर्स का PBKS के खिलाफ रहा है दबदबा, 66 प्रतिशत मुकाबले जीते इंडियन प्रीमियर लीग

    सनराइजर्स हैदराबाद

    IPL 2024: भुवनेश्वर कुमार का कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में KKR और SRH का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: नितीश राणा का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: KKR बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए ईडन गार्डन स्टेडियम कोलकाता के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025